फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Student challenges NEET UG 2025 answer key in Supreme Court

Mathura News: छात्र ने सुप्रीम कोर्ट में नीट यूजी 2025 की उत्तर कुंजी को दी चुनौती

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jul 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
Student challenges NEET UG 2025 answer key in Supreme Court
छात्र ​शिवम गांधी रैना
मथुरा। शिवम गांधी रैना ने नीट-यूजी 2025 की उत्तर कुंजी के एक जवाब को गलत बताते हुए सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। छात्र का कहना है कि राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) और मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) के कारण उसकी रैंक गिरी और अब उसे अच्छे मेडिकल कॉलेज में प्रवेश नहीं मिलेगा।
विज्ञापन


चौमुहां निवासी छात्र शिवम गांधी रैना ने अपने पिता अभय रैना के माध्यम से सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका में बताया कि 4 मई 2025 को उसने नीट-यूजी 2025 की परीक्षा दी थी। परीक्षा के बाद 3 जून को एनटीए और एमसीसी द्वारा अनंतिम उत्तर कुंजी जारी की गई। परीक्षा के दौरान छात्र को प्रश्न संख्या 52, 136 और 140 के जवाब गलत लगे। इसका संज्ञान लेते हुए अगले ही दिन यानी 4 जून को ही शिवम ने एनसीईआरटी की किताबों के आधार पर आपत्ति दर्ज कराई थी। इसके बाद भी 14 जून को जब फाइनल उत्तर पुस्तिका आई उसने में प्रश्न 136 का जवाब नहीं बदला गया।
विज्ञापन


इससे याचिकाकर्ता को 5 अंकों का नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि एनसीईआरटी की कक्षा 11 की जीव विज्ञान पाठ्य पुस्तक के पृष्ठ 245 पर स्पष्ट रूप से लिखा है कि एड्रीनल कॉर्टिकल हार्मोन्स हृदय गति को नियंत्रित करते हैं। छात्र को कुल 565 अंक मिले। इसके चलते ऑल इंडिया रैंक 6783 और जनरल कैटेगरी में उसकी 3195 रैंक आई। यदि उसके पांच नंबर नहीं कटते तो उसे बेहतर मेडिकल कॉलेज में प्रवेश मिलता। इसलिए उसने सुप्रीम कोर्ट से उत्तर पुस्तिका को सुधारने, नए सिरे से रिजल्ट जारी करने और आगामी काउंसलिंग प्रक्रिया पर रोक लगाने की मांग की है। साथ ही एनटीए को उत्तर पुस्तिका को पुन: जांचकर उसके काटे गए नंबर देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed