{"_id":"666e079af23a13c2210eb5d9","slug":"struggle-for-tickets-in-trains-during-summer-holidays-mathura-news-c-29-1-mtr1002-249294-2024-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: गर्मियों की छुट्टी में ट्रेनों में टिकट के लिए मारामारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: गर्मियों की छुट्टी में ट्रेनों में टिकट के लिए मारामारी
विज्ञापन
मथुरा। गर्मियों की छुट्टी में ट्रेनों में आरक्षण मिल पाना मुश्किल हो चुका है। अधिकांश ट्रेनों के स्लीपर कोच में वेटिंग 70 के पार हो चुकी है। मथुरा से जम्मू जाने वाली ट्रेन संख्या 11077 झेलम एक्सप्रेस में 20 जून तक नो रूम की स्थिति है।
अगर आप गर्मी की छुट्टियां मनाने के लिए ट्रेन में सफर कर बाहर जाना चाहते हैं। तो ये काम इन दिनों बेहद मुश्किल होगा, क्योंकि मथुरा से जम्मू, इलाहाबाद, बंगलूरू और लखनऊ जाने वाली अधिकांश प्रमुख ट्रेनों में आरक्षण फुल है। मथुरा से जम्मू जाने वाली झेलम एक्सप्रेस में जहां 20 जून तक नो रूम हो चुका है। अन्य ट्रेनों में भी वेटिंग 50 और 100 के पार पहुंच चुकी है। बाकी बची ट्रेनों में भी रिजर्वेशन मिलने की संभावना बेहद कम है।
ट्रेनों में रिजर्वेशन के लिए जंक्शन पर रोजाना ही यात्रियों की लंबी लाइन लगी नजर आ रही है। झेलम के अलावा ट्रेन संख्या 12628 कर्नाटक एक्सप्रेस, ट्रेन संख्या 13238 कोटा पटना, ट्रेन संख्या 12404 प्रयागराज सुपरफास्ट एक्सप्रेस में आरक्षण के लिए लंबी वेटिंग चल रही है। इधर, भीषण गर्मी में जनरल कोच में सफर करना यात्रियों के लिए मुश्किल भरा साबित हो रहा है। वह एसी कोच में सफर करना ज्यादा पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन
आरक्षण न मिलने से यात्री परेशान
जिन यात्रियों ने ट्रेन में पहले ही आरक्षण करा लिया है। उनके लिए तो ट्रेन का सफर आसान है। जिन यात्रियों को परिवार के साथ बाहर घूमने जाना है और वह अब तक ट्रेन में आरक्षण नहीं करा पाए हैं। उनके लिए हालात दिक्कत भरे हैं। उन्हें आरक्षण मिल पाना मुश्किल है।
तत्काल टिकट काउंटर पर रात से ही लग जाती है भीड़
ट्रेन में रिजर्वेशन के लिए तत्काल टिकट काउंटर पर रात के ही लाइन लग जाती है। सुबह 8 बजे काउंटर खुलने से पहले ही यात्री टिकट के लिए लाइन लगाकर खड़े हो जाते हैं। काउंटर पर सुबह 10 बजे तत्काल एसी की टिकट बनाई जाती है। 11 बजे स्लीपर कोच की टिकट बनाई जाती है। ये संख्या बेहद कम होती है।
वर्जन
ट्रेनों में आरक्षण के लिए लंबी वेटिंग चल रही है। कई ट्रेनों में स्लीपर कोच में आरक्षण के लिए वेटिंग 70 के पार हो चुकी है।
-एसके श्रीवास्तव, स्टेशन निदेशक, मथुरा जंक्शन