फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   strike one core jawan on mission of 1700 km

1700 किलोमीटर की यात्रा पर निकले स्ट्राइक वन के जवान

Sat, 27 Aug 2016 11:54 PM IST
अमर उजाला मथुरा
अमर उजाला मथुरा Updated Sat, 27 Aug 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
strike one core jawan on mission of 1700 km
स्ट्राइक वन - फोटो : अमर उजाला
स्ट्राइक वन की ईगल डिवीजन की ओर से मोटरसाइकिल साहसिक यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इस रैली को लेफ्टिनेंट जनरल शौकिन चौहान, जनरल आफीसर कमांडिंग स्ट्राइक वन ने शनिवार को हरी झंडी दिखाकर मथुरा से रवाना किया।
विज्ञापन


यह साहसिक यात्रा उत्तर प्रदेश के मैदानी भाग और रेगिस्तान के मार्ग में भूतपूर्व सैनिकों और शहीदों के परिवारों से मुलाकात कर उन्हें नई कल्याणकारी नीतियों से रूबरू कराएगी। इसके अलावा उन्हें नई जानकारी देते हुए भूतपूर्व सैनिकों की पेंशन संबंधित समस्याओं को एकत्रित करेंगे।
विज्ञापन


यह अभियान दल राजस्थान के ग्रामीण क्षेत्रों में जल संचय और संरक्षण का प्रचार भी करेगी। इस अभियान दल का लक्ष्य मार्ग में आने वाले ग्रामीण क्षेत्राें के युवाओं से मिलना और उन्हें भारतीय सेना की समृद्ध विरासत और परंपरा से परिचित कराना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह मोटरसाइकिल अदम्य साहसिक यात्रा शुष्क रेगिस्तान के स्थानीय लोगाें और नए युवाओं के बीच बातचीत का सुनहरा अवसर देगी और न्यायिक व साहसिक कार्यों का प्रेरणात्मक मिश्रण प्रदान करेगी।


टीम में हैं 14 सदस्य
इस मोटरसाइकिल साहसिक यात्रा में तीन अधिकारी, दो जूनियर कमिशंड ऑफिसर और नौ जवान हैं। यह यात्रा उत्तर प्रदेश के एक जिला और राजस्थान के 12 जिलों से होते हुए कुल 1700 किलोमीटर का रास्ता तय करते हुए नौ सितंबर को वापस मथुरा आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed