फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Streets will be repaired in Kailash Nagar of Ward-51

Mathura News: वार्ड-51 के कैलाश नगर में गलियों की होगी मरम्मत, नालियां भी बनेंगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Aug 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
Streets will be repaired in Kailash Nagar of Ward-51
मथुरा। वार्ड-51 के कैलाश नगर में जर्जर मार्ग की मरम्मत कराई जाएगी। नगर निगम ने इसकी योजना बनाई है। इस कार्य पर 1.54 करोड़ रुपये की लागत आएगी। टेंडर प्रक्रिया के बाद कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन


वर्तमान में इस क्षेत्र में जर्जर नालियां होने से गंदा पानी गलियों व मार्गों पर बहने लगता है। बारिश के समय तो जलभराव की स्थिति बनी रहती है। ऐसे में स्थानीय निवासियों को आने-जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। स्थानीय निवासियों की मांग के बाद नगर निगम के अधिकारियों ने प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा था। शासन ने इस पर मुहर लगा दी है।
विज्ञापन


महापौर विनोद अग्रवाल ने बताया कि कैलाश नगर में गोधलिपुरम में जर्जर मार्गों की इंटरलॉकिंग और नालियों की मरम्मत कराई जाएगी। फुटपाथों को भी संवारा जाएगा। उसी कॉलोनी के फेस-2 में भी मरम्मत कार्य के साथ-साथ सौंदर्यीकरण कराया जाएगा। इस प्रस्ताव पर शासन से मुहर लग गई है। 1.54 करोड़ रुपये की लागत से यह कार्य होगा। उन्होंने बताया कि जल्दी ही टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसके बाद कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed