{"_id":"5e3adb448ebc3ee5d060771f","slug":"street-lights-mathura-news-agr4280191139","type":"story","status":"publish","title_hn":"25 स्थानों पर लगेंगी स्ट्रीट लाइटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
25 स्थानों पर लगेंगी स्ट्रीट लाइटें
विज्ञापन
मथुरा। नगर निगम ने महानगर में 25 स्थानों पर स्ट्रीट लाइट लगाने की व्यवस्था की है। इसके लिए जगहों को भी चिह्नित कर लिया गया है। इस संबंध में निगम अधिकारियों ने पार्षदों से भी स्थानों की जानकारी मांगी है।
नगर निगम में पुरानी स्ट्रीट लाइट के स्थान पर नई लगाने की योजना के तहत अभी तक करीब ढाई हजार से अधिक स्ट्रीट लाइट लगा दी गई हैं। नगर निगम की ओर से महानगर में ऐसे स्थानों पर स्ट्रीट लाइट लगाने की योजना है, जहां प्रकाश व्यवस्था ही नहीं है। इसके लिए प्रत्येक वार्ड में निर्धारित स्थानों का चयन किया गया है। शहर के भरतपुरगेट, डीग गेट, कृष्णानगर, धौली प्याऊ, मसानी, सदर बाजार तथा वृंदावन में अटल्ला, कैलाश नगर, रमनरेती, परिक्रमा मार्ग आदि क्षेत्र शामिल किया गया है।
जल्द ही लगाई जाएंगी स्ट्रीट लाइटें
हमने ऐसे स्थानों का चयन कर लिया है, जहां पर प्रकाश व्यवस्था नहीं है। जल्द ही इन स्थानों पर स्ट्रीट लाइट लगाई जाएंगी।
रविन्द्र कुमार मांदड़, नगर आयुक्त, नगर निगम
प्रत्येक वार्ड को दी गईं थीं 200-200 स्ट्रीट लाइटें
निगम द्वारा पहली दफा में प्रत्येक वार्ड के पार्षद को 200-200 स्ट्रीट लाइट दी गईं थीं, परंतु यह स्ट्रीट लाइट भी कम क्षेत्र में कम पड़ गईं थी। इसके चलते पार्षदों ने और स्ट्रीट लाइट की मांग की थी।
विज्ञापन
फिर रह जाएगा अंधेरे में मथुरा-वृंदावन मार्ग
इस दफा भी निगम द्वारा चयनित स्थानों में मथुरा-वृंदावन रोड पर स्ट्रीट लाइट लगाने का प्रस्ताव तैयार नहीं किया गया है। इसका कारण इस रोड का फोरलेन बनने संबंधी निर्णय है।