{"_id":"574b38354f1c1b7a2810912b","slug":"storm-in-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":"तबाही की अांधी में किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तबाही की अांधी में किसान की मौत
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Mon, 30 May 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
मथुरा में आंधी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार रात आई तेज आंधी से एक बार फिर ग्रामीण अंचल में जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। खंभे आदि टूटने से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। जगह-जगह पेड़ गिरने से रास्ते अवरुद्ध हो गए। बाद में हुई बरसात से गर्मी में परेशान लोगों को राहत मिली। इस दौरान बाजना में टूटे बिजली के तार से चिपक कर अधेड़ की मौत हो गई। रविवार को दिन का तापमान 39 डिग्री और रात का 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
बाजना के गांव विजयगढ़ी में शनिवार रात आंधी से टूट कर जमीन पर पड़े विद्युत तार से चिपक कर किसान ओमप्रकाश (48) की मौत हो गई। गुस्साए ग्रामीणों ने सुबह सड़क पर शव रख कर गोमत-बाजना मार्ग पर जाम लगा दिया। सात घंटे लगे जाम के चलते रोड के दोनों ओर तीन-तीन किलोमीटर लंबी वाहनों की लाइन लग गई। सीओ और तहसीलदार के आश्वासन पर ग्रामीणों ने जाम खोला। अफसरों ने बिजली विभाग से एक लाख रुपये और किसान बीमा दुर्घटना के तहत पांच लाख रुपये मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
गोवर्धन में गिरिराज परिक्रमा मार्ग की गतिविधियों पर मेले के दौरान नजर रखने के लिए पूरे परिक्रमा मार्ग में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। इनका कंट्रोल रूम राधाकुंड रोड पर बना है। रात में आई आंधी में दो नेट टावर क्षतिग्रस्त हो गए। इसके अलावा परिक्रमा मार्ग में जगह-जगह पेड़ गिरने से रास्ता अवरुद्ध हो गया।
विज्ञापन
नौहझील में एक सप्ताह में तीसरी बार आई तेज आंधी से कस्बे की बिजली व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गई है। आंधी से करीब छह पोल टूट गए हैं। शेरगढ़ रोड से थाने वाली गली को जाने वाले मार्ग पर खंभा टूट गया। इससे पूरी कालोनी की सप्लाई बंद हो गई है। सुबह पेयजल संकट पैदा हो गया है। गजेंद्र कुशवाह, दिनेश, अनिल अग्रवाल, बिजेंद्र सिंह, प्रशांत गुप्ता आदि ने डीएम से समस्या के समाधान की मांग की है। ओल क्षेत्र में भी अंधी से कई पेड़ टूट गए।
अघोषित बिजली कटौती बनी समस्या
वृंदावन। धर्मनगरी में अघोषित बिजली कटौती की समस्या विकराल रूप धारण करती जा रही है। इसके चलते नगरवासी और मंदिरों के दर्शनार्थ आने वाले श्रद्धालु खासे परेशान हो रहे हैं। पिछले कई दिन से हो रही विद्युत कटौती पटरी पर नहीं लौट रही है। शनिवार रात और रविवार को सुबह से शाम तक कई बार हुई कटौती ने लोगों की दिनचर्या में को बिगाड़ दिया। स्थानीय निवासी महेश शर्मा, मनोज, विपिन और हरिबाबू का कहना है कि गर्मी में दिन और रात में हो रही विद्युत कटौती के कारण न रात को सो पा रहे हैं और न दिन में ठीक से काम हो रहा है।