फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   storm in mathura

बवंडर ने महावन में मचाई तबाही, एक की मौत

Thu, 14 May 2015 11:49 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Thu, 14 May 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
storm in mathura
गुरुवार शाम महावन क्षेत्र में आए बवंडर ने भारी तबाही मचाई। इसका असर इलाके के करीब एक दर्जन से अधिक गांवों में देखा गया। इसकी चपेट में आकर सैकड़ों पेड़ और दर्जनों मकान धराशायी हो गए।
विज्ञापन


गांव मनोहरपुर में गिरे मकान के मलबे में दबकर एक युवक नीरज पुत्र मूलचंद की मौत हो गई। अलग-अलग जगह पर 12 से अधिक लोग घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए मथुरा के दो निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


शाम करीब पांच बजे अचानक ये बवंडर आया और करीब 15 मिनट तक चले चक्रवातीय अंधड़ की चपेट में जो भी आया धराशायी होता चला गया। मकानों के टीनशेड और छप्पर उखड़ गए। पेड़ों के गिरने से मकान ध्वस्त हो गए । जिधर देखों इलाके में तबाही का मंजर नजर आ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सैंकड़ों पेड़ इलाके में गिरे पड़े थे। बिजली के खंभे और लाइनें गिरने से आपूर्ति चौपट हो गई। बवंडर में गांव नगला जंगली, नगला जवाली, नारायन गढ़ी, नगला मूलचंद, कुंवर गढ़ा, नगला पोलुआ, मनोहर पुरा, खानपुर, किसनपुर, बंदी, जगदीशपुर, तारापुर, नगला जवाली आदि में इसका सर्वाधिक असर रहा। पेड़, खंभे गिरने से सड़क और गांवों के  संपर्क मार्ग बाधित हो गए है।


नुकसान का जायजा लेने के लिए तहसीलदार महावन और महावन पुलिस गांवों के लिए रवाना हो गई है। इस घटना के घायलों को स्वर्ण जयंती और लाइफ लाइन हास्पिटल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed