{"_id":"6a19ebd4526fe9db100aa590","slug":"storm-and-rain-wreak-havoc-mathura-news-c-412-1-mt21006-8421-2026-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: आंधी से राया में गिरी दीवार, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: आंधी से राया में गिरी दीवार, तीन घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राया। कस्बे में बृहस्पतिवार रात आई आंधी से गांव तेहरा में निर्माणाधीन मकान की दीवार गिर गई। मलबे में दब कर तीन लोग घायल हो गए। वहीं आंधी से एक विद्यालय पर पेड़ और दो विद्युत खंभे टूट कर गिर पड़े। जगह-जगह विद्युत खंभे और होर्डिंग्स टूट कर गिर गए। इससे विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। ब्रज चौरासी कोस की परिक्रमा कर रहे श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ा।
तेहरा निवासी सतीश के मकान पर पड़ोसी की निर्माणाधीन तीसरी मंजिल से दीवार व सीमेंट की चादर गिर पड़ी। पास में सो रहे शिवा, चंचल और अंकित दब कर घायल हो गए। दीवार गिरने के बाद चीख-पुकार मच गई। ग्रामीण दौड़ कर पहुंचे और घायलों को उपचार के लिए चिकित्सालय में भर्ती कराया है। वहीं जगह-जगह 33केवी की लाइन पर पेड़ और विद्युत खंभे गिरने से विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। जानकारी मिलते ही एसडीओ देवेंद्र सिंह, सतेंद्र सिंह, विकास यादव आदि आपूर्ति ठीक करने में जुट गए। रात तीन बजे विद्युत आपूर्ति चालू हो सकी। प्राथमिक विद्यालय गौसना में आंधी से पेड़ और दो विद्युत खंभे टूट कर विद्यालय के ऊपर गिर पड़े। इससे पानी की टंकी और दीवार टूट गई प्रधानाध्यापक गोवर्धनदास गुप्ता ने बताया गया कि विद्यालय में काफी नुकसान हुआ है।
खंभों सहित गिरा ट्रांसफाॅर्मर, परिक्रमार्थी बचे
मांट। आंधी से गांव पंचायत जाबरा के मजरा नगला बिंदा के समीप परिक्रमा मार्ग में लगे बिजली के खंभों ट्रांसफाॅर्मर सहित सड़क पर गिर गए इससे चौरासी कोस की परिक्रमा कर रहे श्रद्धालु बाल-बाल बचे। ग्रामीणों ने रास्ते से पड़े बिजली के खंभे और ट्रांसफाॅर्मर को सड़क से हटाया तब जाकर परिक्रमा शुरू हो सकी। कस्बे के जयश्रीराम मार्केट में चार बिजली के खंभे और एक विशाल पेड़ टूटने से रास्ता बंद हो गया, कई दुकानों के टिनशेड टूट गए, बारहमासी चौराहे पर पेड़ गिरने व तार टूटने से आवागमन बाधित रहा। नसीटी रोड पर भी कई बिजली के खंभे टूट गए हैं। संवाद
विज्ञापन
मगोर्रा में पांच माह से पानी का संकट
सौंख। पिछले पांच माह से गांव मगोर्रा में पेयजल आपूर्ति की समस्या बनी हुई है। ग्रामीणों को नलकूपों से सीधी सप्लाई नही मिल पा रही है। गांव के कुछ हिस्से में खारे पानी की सप्लाई दी जा रही है। इससे यह लोगों के पीने के उपयोग का नहीं है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में जब से पानी की टंकी गिराई गई है तभी से पानी का संकट बना हुआ है। अभी तक जिला प्रशासन द्वारा कोई समाधान नही कराया गया है। लोग पानी के लिए भटक रहे है। ग्रामीण शुभम सोनी, हेमेंद्र, अमर चंद, सीताराम, चंद्रपाल सिंह, मुन्ना, सोनू, ब्रजमोहन, लक्ष्मीकांत आदि ने समस्या के समाधान की मांग की है। संवाद
आंधी से बाधित हुई आपूर्ति
सुरीर। आंधी से क्षेत्र में कई विद्युत खंभे टूटने से आपूर्ति ठप हो गई। इससे ग्रामीणों व परिक्रमार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। 24 घंटे बाद बिजली आने पर ग्रामीणों ने राहत की सास ली। बृहस्पतिवार शाम 33 हजार की विद्युत लाइन के खंबा टूटने से रातभर आपूर्ति नहीं मिल सकी। करीब चार दर्जन गांवों के लोग पानी के लिए तरस गए। शुक्रवार को कर्मचारियों ने फॉल्ट व खंभे ठीक किए तब आपूर्ति सुचारू हो सकी। ग्रामीण श्याम बिहारी लवानियां, मनोज कुमार, भूपेंद्र सिंह राजपूत, ठाकुर ओमवीर, दाऊजी गुप्ता, राकेश बघेल, सचिन पाठक ने कहा कि बिजली बाधित होने परिक्रमार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। संवाद