फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Stone-pelting in Bhura village due to rivalry

Mathura News: रंजिश में गांव भूड़ा में पथराव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jan 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Stone-pelting in Bhura village due to rivalry
बलदेव (मथुरा) पंचायती चुनाव से पहले ही गांवों में रंजिश में खूनखराबा शुरू हो गया है। जैंत के नगला नेता के बाद बलदेव के गांव भूड़ा में प्रधान पक्ष के लोगों ने छेड़खानी के विरोध पर घर पर हमला बोल दिया। लाठी, डंडों से मारपीट के बाद पथराव और फायरिंग हुई। फायरिंग में किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गई। खूनी संघर्ष में एक ही पक्ष के पांच लोग घायल हुए हैं। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हमलावरों की तलाश की मगर कोई हाथ नहीं आया।
विज्ञापन

घटना शाम करीब पांच बजे की है। गांव भूड़ा में कृष्ण कुमार प्रधान हैं। पास में ही भगवान सिंह का घर है। दोनों पक्षों में पुरानी रंजिश है। भगवान सिंह के बेटे वीरेंद्र ने आरोप लगाया कि परिवार की महिला पर कृष्ण कुमार पक्ष के व्यक्ति ने छींटाकशी कर दी। विरोध करने पर प्रधान ने अपने परिवार के सदस्यों के साथ हमला बोल दिया। इसके बाद दोनों पक्षों में जमकर लाठी, डंडे चले। इसके बाद पथराव से गांव में अफरा तफरी मच गई। लोग घरों में दुबक गए। आरोप है कि प्रधान पक्ष ने लाइसेंसी असलहा से फायरिंग कर दी, जिससे सोनिया (16) पुत्री अमर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गई। मारपीट में वीरेंद्र, दिनेश, वीरपाल, कुलदीप और वीरेंद्र कुमार घायल हो गए। सूचना पर सीओ कई थानों के फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस के पहुंचने पर हमलावर भाग निकले। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सीओ संजीव राय ने बताया कि गांव में दो पक्षों के बीच पहले से ही पुरानी रंजिश चलीं आ रही है। किसी पक्ष से तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई होगी । पुलिस पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed