{"_id":"65a5aa13edd740010b082a6c","slug":"stone-pelting-between-two-parties-in-ajay-nagar-case-against-more-than-90-mathura-news-c-369-1-mt11005-7114-2024-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura: अजय नगर में दो पक्षों में पथराव, 90 से अधिक पर मुकदमा; पुरानी रंजिश बनी वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura: अजय नगर में दो पक्षों में पथराव, 90 से अधिक पर मुकदमा; पुरानी रंजिश बनी वजह
Tue, 16 Jan 2024 01:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jan 2024 01:31 PM IST
सार
अजय नगर में हुए अचानक पथराव से दहशत फैल गई। दोनों ओर से लोगों ने मोर्चा संभाल लिया था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई, जिसके बाद बवाल शांत हो सका।
विज्ञापन
थाना हाईवे मथुरा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मथुरा के हाईवे थाना क्षेत्र के अजय नगर में रविवार को दो पक्षों में पथराव हो गया। पुलिस ने दोनों पक्षों के 90 से अधिक लोगों पर मुकदमा किया है। पुराने मुकदमे की रंजिश में यह वारदात हुई है। पुलिस ने एक पक्ष के 39 और दूसरे पक्ष के 55 से अधिक लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
काले पुत्र मोहमद निवासी अजय नगर ने बताया कि 12 जनवरी को उनके कारुन और अरबाज पर मोहल्ले के ही रहने वाले सोनू, सलमान और समीर ने मजदूरी के 50 हजार रुपये मांगने के विरोध चाकू से हमला कर दिया। कारुन और अरबाज साड़ी कारीगर हैं। वहीं, तीनों आरोपी आपस में सगे भाई हैं। वह ठेकेदारी पर साड़ी बनवाने का काम कराते हैं। इसी के विरोध में रविवार को बेटों के पास से अस्पताल से लौटते समय सोनू, सलमान, समीर, कासिम फौजी, आशिक कासिम, अलीम, जब्बार, जाहुल, जरजिश ने रास्ते में घेर लिया और मारपीट की। इसके बाद में घर में घुस आए और पथराव कर दिया। इनके पास 40-45 अज्ञात व्यक्ति भी थे। इन्होंने फायर भी किए।
इधर, सलमान की पत्नी रूबीना ने मुकदमा दर्ज कराया है कि उनके घर में घुसकर हारून, आरिफ, राजा, आसमोहम्मद, रईस, वसीम, समीर, सलीम, अरबाज, इसरार, इरफान, बिलाल, मुला, इमरान, समरान, शहशाह, शादाब, खालिद, इस्ताक अथवा 25-30 अज्ञात लाठी-डंडे और धारदार हथियार लेकर घर में घुस आए और पथराव किया। इंस्पेक्टर के अनुसार तहरीरों के आधार पर दोनोंं पक्षों पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
परचून दुकानदार पर फुटेज मिटाने के दबाव में हमला
इस प्रकरण में तीसरा मुकदमा परचून दुकानदार ने दर्ज कराया है। सलीम पुत्र बाबू निवासी अजय नगर ने बताया कि दोनों पक्षों में विवाद के बाद समरान, बिलाल, गुल्ला, सारुख, फरमान मुस्ताक और 20 लड़के उनकी दुकान पर पहुंचे। दुकान पर सीसीटीवी लगे हैं। फुटेज मिटाने का दबाव बनाने लगे। विरोध करने पर दुकान पर पथराव कर दिया। इस मामले में तहरीर देकर नामजद व अज्ञातों पर मुकदमा दर्ज कराया है।