फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Stone pelting between two groups over applying colours on Holi in mathura

UP: होली पर मच गई चीख-पुकार...जबरन रंग लगाने पर दो पक्षों में टकाराव, जमकर फिंके ईंट-पत्थर; 10 लोग हुए घायल

Sat, 15 Mar 2025 09:43 AM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अरुन पाराशर Updated Sat, 15 Mar 2025 09:43 AM IST
सार

मथुरा के एक गांव में होली पर रंग लगाने को लेकर टकराव हो गया। गांव के दो समुदाय आमने-सामने आ गए। ईंट-पत्थर फिंकने लगे। करीब 10 लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।
 

विज्ञापन
Stone pelting between two groups over applying colours on Holi in mathura
थाना जैत क्षेत्र में हुई घटना। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मथुरा के चौमुंहा के थाना जैंत क्षेत्र अंतर्गत गांव बाटी में होली के रंग में भंग पड़ गया। जबरन होली का रंग लगाने को लेकर दो पक्षों के बीच पथराव हो गया। बच्चों से शुरू हुई लड़ाई बड़ों तक पहुंच गई। दो समुदायों के लोगों के बीच जमकर पथराव हुआ। 
विज्ञापन


पथराव का वीडियो भी सामने आया, जिसमें दोनों तरफ से ईंट पत्थर फिंकते हुए दिखाई दे रहे हैं। सूचना पर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई। पथराव में एक पक्ष के 8 से 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। 
विज्ञापन


फिलहाल दोनों तरफ से किसी भी पक्ष ने कार्रवाई के लिए कोई तहरीर नहीं दी है। मामले में पुलिस अपनी तरफ से कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है। पथराव में राहुल हलवाई, हिरदेश, कलुआ, हरिचंद, बसंत पंडित, रन्नू, रोहित, शिवा आदि घायल हुए हैं। जिनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी जैंत अश्वनी कुमार ने बताया कि सवर्ण समाज से दो लड़के अनुसूचित जाति के मोहल्ले में जाकर जबरन रंग लगा रहे थे। उन्होंने इसका विरोध किया। दोनों तरफ से पथराव होने लगा। जिसमें सवर्ण समाज से 8 से 10 लोग घायल हुए हैं। घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। मौके पर शांति बनी हुई है। पुलिस अपनी तरफ से मुकदमा दर्ज करने को तैयार है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed