फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Steps of faith stopped

मुड़िया पूर्णिमा मेला 2025: लाखों की भीड़, हर ओर श्रद्धालुओं की भीड़...अब थम गए आस्था के कदम

Sat, 12 Jul 2025 10:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो परीक्षित कौशिक, संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
परीक्षित कौशिक, संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 12 Jul 2025 10:24 AM IST
सार

मन में मनोकामना लिए गिरिराज महाराज की शरण में आने वाले भक्तों का सैलाब आखिर थम गया। मुड़िया पूर्णिमा मेला यहां आने वाले भक्तों को सुखद अनुभव देकर गया। प्रशासन की ओर से बेहतर इंतजाम किए गए। वहीं मेला क्षेत्र में बनाए स्वागत द्वार, जगह-जगह लगाए गए भंडारे और सेवा शिविर समेत मंदिरों व रास्तों पर की गई सजावट भक्तों को अलग ही अहसास कर रही थी।
 

विज्ञापन
Steps of faith stopped
गिरिराज के मस्तक पर चंदन लगाते सेवाधिकारी मथुरा दास कौशिक।

विस्तार

मुड़िया पूर्णिमा मेले के दौरान 21 किलोमीटर की परिक्रमा सहित मेला क्षेत्र में गोवर्धन रोड, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, जमुनावता, अड़ींग के साथ-साथ डीग मार्ग, सौंख-भरतपुर मार्ग, राल-छटीकरा, वृंदावन रोड व बरसाना-कोसी व छाता मार्ग पर कई- कई किलोमीटर तक भीड़ दिखाई दी । प्रशासन द्वारा मेला क्षेत्र में 62 सैक्टर बनाकर करीब 50 किलोमीटर क्षेत्र में व्यवस्थाएं कीं थीं। प्रशासन ने परिक्रमार्थियों पर पुष्प वर्षा की। पुलिस कर्मियों का व्यवहार भी श्रद्धालुओं को रास आया। एसपी ग्रामीण सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि शुक्रवार सुबह तक एक करोड़ 61 लाख भक्त गिरिराजजी की परिक्रमा कर चुके हैं।
विज्ञापन

बेहतर प्रबंधन से सकुशल संपन्न हुआ मेला
मुड़िया पूर्णिमा मेले की कमान डीएम व एसएसपी ने संभाले रखी। इससे अधीनस्थ अधिकारियों का उत्साह बढ़ गया। प्रशासन ने मेले में धार्मिक भावनाएं आहत नहीं होने दी। श्रद्धालु भीड़ में दंडवती लगा रहे थे, तो उनको ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी हाथ जोड़कर मना कर रहे थे। डीजे व साउंड पर अश्लील गाने नहीं बजने दिए। मेला में मुख्य विकास अधिकारी मनीष मीना, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमरेश कुमार, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व पंकज कुमार वर्मा, एसपी ग्रामीण सुरेश चन्द्र रावत, एसडीएम गोवर्धन नीलम श्रीवास्तव, सीओ अनिल कुमार सिंह, थाना प्रभारी रवि त्यागी ने भी सक्रिय भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूरी टीम को जाता है श्रेय
डीएम मथुरा चन्द्र प्रकाश सिंह का कहना है कि मुड़िया मेला सकुशल संपन्न हुआ, इसका श्रेय पूरी प्रशासनिक व कर्मचारियों की टीम को जाता है। मेले में स्थानीय लोगों के साथ सामाजिक सेवा भावना लिए संस्थाओं ने अपना सहयोग दिया। गिरिराजजी की परिक्रमा में आने वाले भक्त अतिथि के समान थे, उनको सकुशल परिक्रमा से घर वापसी के लिए भेजना हमारी नैतिक जिम्मेदारी थी।

 
विज्ञापन

भीड़ नियंत्रण पर अच्छा काम
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा श्लोक कुमार ने बताया कि इस बार राजकीय मुड़िया पूर्णिमा मेला में भीड़ प्रबंधन व नियंत्रण को लेकर अच्छा काम किया गया। प्रत्येक ड्यूटी कर्मी ने अपनी धार्मिक सेवा भावना से काम किया। किसी भी बड़े मेला की सफलता के पीछे पूरी टीम को श्रेय जाता है। मेला में किसी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं हुई। भीड़ का आकड़ा डेढ़ करोड़ का पार कर गया। 

 

श्रद्धालुओं का किया उपचार
 जीएम नर्सिंग पैरामेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल और सेवा भारती द्वारा गुरु पूर्णिमा मेले के दौरान राधाकुंड परिक्रमा मार्ग पर छह दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया। शिविर में हजारों यात्रियों का उपचार किया गया। इस दौरान पैरों में दर्द, उल्टी, पानी की कमी, पेट दर्द, एलर्जी, गैस, चोट लगना जैसी समस्याओं का उपचार किया गया। शिविर में डॉ. अभिषेक चौधरी, डॉ. तेजेंद्र शर्मा, प्राचार्य चंचल कुमार सैनी, विशाल सिंघल, राहुल सिनसिनवार, विकास यादव, चारुल, नेहा, गुरुदेव, कन्हैया, बलराम मौजूद रहे। कॉलेज के डायरेक्टर बिन्देश दीक्षित ने समापन पर सभी का दुपट्टा पहनाकर सम्मान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed