फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Step out of the house today only for essential work.

Mathura News: आज जरूरी कार्य से ही घर से निकलें, रहेगा रूट डायवर्जन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Step out of the house today only for essential work.
मथुरा। पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर सोमवार को रूट डायवर्जन लागू रहेगा। सुबह 8:00 बजे से लेकर परीक्षा समाप्ति के बाद यातायात सामान्य होने तक शहर के कई प्रमुख मार्गों पर भारी और व्यावसायिक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। विभिन्न चौराहों से वाहनों को डायवर्ट किया जाएगा ताकि परीक्षा केंद्रों के आसपास भीड़ जमा न हो। इन चौराहों से वाहनों को निर्धारित मार्गों पर निकाला जाएगा। प्रशासन ने शहरवासियों से अपील की है कि वह डायवर्जन प्लान देखकर बाहर निकले ताकि यातायात व्यवस्था सुगम बनी रहे।
विज्ञापन

--
इन मार्गों पर रहेगा रूट डायवर्जन
-गोकुल रेस्टोरेंट से मसानी चौराहा की ओर सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
-महाविद्या कॉलोनी से रूपम टॉकीज तिराहा की ओर चौपहिया वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
-गोकरन तिराहा से चौक बाजार की सभी प्रकार के चौपहिया वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
-मिलन तिराहा से चौक बाजार की ओर दोपहिया वाहन छोड़कर वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
-भैंस बहौरा तिराहा से कोतवाली की ओर जाने वाले मार्ग पर वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
-सौंख अड्डा से भरतपुर गेट की तरफ जाने वाले मार्ग पर वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
-मछली फाटक पुल से स्टेट बैंक चौराहे की ओर भी चौपहिया वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
-रोडवेज बसों का मालगोदाम रोड से संचालन किया जाएगा।
-एनसीसी तिराहा से बीएन पोद्दार कॉलेज की ओर चौपहिया वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
-कृष्णापुरी तिराहा से जनरल गंज की ओर भारी, कॉमर्शियल वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
-लक्ष्मी नगर तिराहा से कृष्णापुरी की ओर भारी, कॉमर्शियल वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
-मसानी चौराहा से डीगगेट की ओर भारी, कॉमर्शियल वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
-वृंदावन में सौ-सैया तिराहा से मसानी चौराहा की ओर वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed