{"_id":"60e9a1a88ebc3e135476731c","slug":"stealing-robbers-mathura-jweller-nauhajheel-blok-nauhjheel-nauhjheel-police-mathura-news-agr4992231125","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौहझील के मोहल्ला पाइसा में 10 लाख रुपये की नकदी और जेवरात चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौहझील के मोहल्ला पाइसा में 10 लाख रुपये की नकदी और जेवरात चोरी
विज्ञापन
नौहझील (मथुरा)। नौहझील के मोहल्ला पाइसा में चोरों ने अध्यापक समेत तीन घरों को निशाना बनाकर करीब 10 लाख रुपये की नकदी और जेवरात चोरी कर लिए। दो घरों में तो छत के सहारे चोर घुसे, वहीं एक घर में दीवार फांदकर घुसे चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। शनिवार को जागने पर तीनों घरों के मालिकों को पता चला तो दंग रह गए। नौहझील पुलिस ने जांच पड़ताल की।
मोहल्ला पाइसा निवासी राधेश्याम प्राइमरी स्कूल में अध्यापक हैं। वह छत पर परिवार के संग सोए थे। शुक्रवार की रात छत के सहारे घुसे चोरों ने नीचे कमरे में रखी अलमारी को लॉक तोड़कर पांच लाख रुपये की नकदी, डेढ़ लाख रुपये के जेवरात चोरी कर लिए। इसी मोहल्ले के कालीचरण उर्फ कल्लू के घर में दीवार फांदकर घुसे चोर 15 हजार की नकदी और एक लाख रुपये के जेवरात चुरा ले गए।
पड़ोस के शीशपाल के घर को भी चोरों ने निशाना बनाया। छत के सहारे घुसे चोरों ने 900 रुपये की नकदी और करीब एक लाख रुपये के जेवरात चोरी कर लिए।
नौहझील में चोरी की वारदात रोकने में पुलिस फेल
प्राचीन मंदिर झाड़ी वाले हनुमान मंदिर की चोरी का खुलासा करने में नाकाम रही नौहझील पुलिस चोरी की लगातार हो रही वारदातों को रोकने में नाकाम हो रही है। ऐसा कोई दिन नहीं, जब नौहझील कस्बे में चोरी की वारदात न होती हो। यकायक बढ़ी वारदातों पर अंकुश लगाने में नाकाम हो रही पुलिस के खिलाफ लोगों में आक्रोश बढ़ रहा है। हालांकि एसपी देहात श्रीश चंद ने बताया कि चोरी की घटनाओं का शीघ्र खुलासा किया जाएगा।