{"_id":"674624bc3edc7d6592019537","slug":"state-minister-of-yuva-morcha-entered-the-hotel-and-got-beaten-up-mathura-news-c-29-1-mtr1002-322011-2024-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री की दबंगई, होटल मालिक को इस कदर पीटा...कर दिया लहूलुहान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री की दबंगई, होटल मालिक को इस कदर पीटा...कर दिया लहूलुहान
Wed, 27 Nov 2024 12:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Nov 2024 12:10 PM IST
सार
मथुरा में भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री की हरकत ने हैरान कर दिया। साथियों के साथ मिलकर प्रदेश मंत्री ने होटल मालिक की जमकर पिटाई की। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
मथुरा। होटल संचालक से मारपीट करते भाजपा नेता
- फोटो : mathura
विस्तार
मथुरा कोतवाली की धौली प्याऊ क्षेत्र में रविवार रात को भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री ने अपने साथियों के साथ होटल में घुसकर मालिक की पिटाई लगा दी। हमलावरों ने उसकी इतनी पिटाई लगाई कि वह लहूलुहान हो गए। पुलिस को देख हमलावर भाग खड़े हुए। पुलिस ने होटल स्वामी की तहरीर पर भाजपा नेता समेत उसके साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। हालांकि तीन दिन बाद भी किसी की गिरफ्तारी नहीं की है।
बुलंदशहर के थाना सिकंदराबाद स्थित भिवानीपीर निवासी अंकुश पायल के अनुसार वह पिछले 4 साल से धौली प्याऊ क्षेत्र में एसआर रेजीरेंसी के नाम से होटल चलाते हैं। रविवार की रात 11 बजे धौली प्याऊ निवासी नितिन कौशिक, युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री पवन हिंडोल, अभय रावत, गोपाल रावत अपने 7-8 साथियों ने मिलकर उन्हें लात-घूंसों से मारा और पिस्टल की बट से उनके सिर में कई प्रहार किए। वह जान बचाने के लिए होटल के अंदर घुसे तो हमलावर वहां भी आ गए और लोहे की रॉड से उनके तथा मौसी के बेटे निशांत राजौर के सिर पर प्रहार किया।
हमलावर होटल की इंटरकोम मशीन भी उठाकर ले गए। होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे समेत अन्य सामान में तोड़ दिए। कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी सुनील कुमार जोशी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। गिरफ्तारी के लिए संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी हो जाएगी।
विज्ञापन
युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष यज्ञदत्त कौशिक ने बताया कि मारपीट में युवा मोर्चा के पदाधिकारी पवन हिंडोल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है। सीसीटीवी में वह मारपीट करते भी दिखाई दे रहे हैं, लेकिन मारपीट का दूसरा पहलू भी है। होटल स्वामी के यहां होने वाले गलत काम के कारण गली का माहौल खराब हो रहा था। इसकी शिकायत उन्होंने पवन हिंडोल से की, वह समझाने गए तो वह गाली-गलौज करने लगा। इसी को लेकर मारपीट हुई।