फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   State baby house

कीड़ा पड़ा पोहा और सेंवई खा रहे थे शिशु सदन के बच्चे

Fri, 30 Aug 2019 08:33 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 30 Aug 2019 08:33 PM IST
विज्ञापन
State baby house
मथुरा। राजकीय शिशु सदन के बच्चों को कीड़े युक्त खाद्यान्न दिया जा रहा था। पोहा और सेंवई में कीड़े पड़ गए थे। यही नहीं, यहां के स्टोर में रखे बेसन, अरहर की दाल और तेल की स्थिति भी खराब थी। चाय के साथ खाये जाने वाले रस भी खराब थे। यह खुलासा डायरिया फैलने से एक दिन पहले राजकीय शिशु सदन पहुंची डिप्टी कलक्टर राजीव उपाध्याय के नेतृत्व वाली खाद्य विभाग की टीम ने किया था।
विज्ञापन

राजकीय शिशु सदन में डायरिया ने दो बच्चों की जान ले ली है। अभी 11 और बच्चे मथुरा और आगरा के अस्पतालों में भर्ती है। यह स्थिति यकायक उत्पन्न नहीं हुई, बल्कि शिशु सदन में स्थानीय स्तर पर लंबे समय से बरती जा रही लापरवाही इसका कारण बनी हैं। 27 अगस्त को ही यहां डिप्टी कलक्टर राजीव उपाध्याय खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम को लेकर अचानक पहुंच गए थे। लंबे समय बाद कोई प्रशासनिक अधिकारी यहां निरीक्षण के लिए पहुंचे थे।
विज्ञापन

इस दौरान जब निरीक्षण किया तो स्थितियां भयावह मिलीं। शिशु सदन के स्टोर में रखे पोहा और सेवई के पैकेटों में कीड़े लग चुके थे। यह खराब हो चुके थे। टीम ने इन्हें तत्काल ही मौके पर ही नष्ट कराया। इसके अलावा स्टोर में रखीं खाद्य सामग्री में से बेसन, अरहर की दाल, तेल की स्थिति भी ठीक नजर नहीं आई। इसके लिए इनके नमूने लिए गए। साथ ही सुधार करने के लिए खाद्य विभाग ने राजकीय शिशु सदन को नोटिस भी जारी किया। इसके एक दिन बाद ही डायरिया ने राजकीय शिशु सदन के 12 बच्चों को अपनी चपेट में ले लिया। इसमें से दो की मौत उपचार के दौरान हो गई। वर्तमान में भी दो की स्थिति आगरा में उपचार के दौरान गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आगरा और वेटरनेरी विवि भेजे गए दूध और पानी के नमूने
राजकीय शिशु सदन में डायरिया से दो बच्चों की मौत के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा लिए दूध और पानी के नमूने आगरा और वेटरनेरी यूनिवर्सिटी की प्रयोगशाला भेजे गए हैं। 72 घंटे के दौरान इनकी रिपोर्ट आने की संभावना है।

तीन दिन पहले डायरिया की चपेट में आए राजकीय शिशु सदन में डीएम के आदेश पर गत दिवस पहुंची खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने अपनी निरीक्षण रिपोर्ट शुक्रवार को उन्हें सौंप दी है। रिपोर्ट में निरीक्षण के दौरान मिली खामियों की भी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed