फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   started the work of pantoon pool

Mathura: वृंदावन से जुड़ेगा मांट, मुना नदी के ऊपर बनेंगे चार पांटून पुल; निर्माण कार्य हुआ शुरू

Tue, 19 Nov 2024 12:59 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: आगरा ब्यूरो Updated Tue, 19 Nov 2024 12:59 PM IST
सार

वृंदावन को मांट क्षेत्र से जोड़ने वाले पांटून पुल को बारिश के समय में हटा दिया जाता है। अब दोबारा यमुना पर पुल बनाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। 
 

विज्ञापन
started the work of pantoon pool
मथुरा। यमुना में पांटून बनाने का काम करते कर्मचारी। - फोटो : mathura

विस्तार

मथुरा में वृंदावन और मांट क्षेत्र को जोड़ने के लिए लोकनिर्माण विभाग द्वारा यमुना नदी के ऊपर पांटून  बनाने का कार्य शुरू किया गया है। पुल को बनने से तीर्थनगरी वृंदावन से मांट की दूरी 14 किलोमीटर से घटकर मात्र चार किलोमीटर रह जाएगी।
विज्ञापन


नगर के केशीघाट के निकट वृंदावन को मांट क्षेत्र से जोड़ने वाले पांटून पुल को बारिश के समय में यमुना में जलराशि व वेग के कारण लोकनिर्माण विभाग द्वारा पांटून पुल को हटाकर सुरक्षित कर लिया जाता है। इसे सुरक्षित 14 जून से 15 अक्टूबर तक रखा जाता है। फूस माह में बेलवन का मेला लगने से पहले लोकनिर्माण विभाग द्वारा पांटून पुल को बनाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। यमुना तट पर 11 पेंटून का पुल बनाने से पहले करीब 10 कर्मचारियों द्वारा बेस तैयार किया जा रहा है। इस पुल निर्माण में करीब 10 दिन का समय लग जाएगा।
विज्ञापन


लोकनिर्माण विभाग के घाट दरोगा बच्चू सिंह ने बताया कि पांटून पुल बनाने के लिए ठेकेदार को सात दिन का समय दिया गया है। पुल के बनाने में करीब 3.5 लाख रुपये की लागत आती हैं। यमुना में जल की अधिकता के कारण बारिश के समय में पुल को हटाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed