{"_id":"63c83399a913a3353e02906c","slug":"started-hunger-strike-in-support-of-farmers-mathura-news-mtr5273774148-2023-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: किसानों के समर्थन में शुरू की भूख हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: किसानों के समर्थन में शुरू की भूख हड़ताल
विज्ञापन
वृंदावन। जहांगीरपुर की जमीन के अधिग्रहण के पीड़ित किसानों द्वारा कालीदह पर सत्याग्रह करने के बाद कोई समाधान नहीं निकलने पर किसानों में असंतोष है। आंदोलन का नेतृत्व कर रहे किसान नेता कुंवर सिंह निषाद ने बुधवार को क्रमिक भूख हड़ताल शुरू कर दी।
सत्याग्रह को संबोधित करते हुए किसान निषाद ने कहा कि किसानों को प्रशासन और पुलिस अकेला न समझे, एक तरफ किसानों को डराया जा रहा है, दूसरी तरफ किसानों को समझौते के नाम पर गुमराह किया जा रहा है। जहांगीरपुर खादर के किसानों पर योगी सरकार अत्याचार कर रही है। बीते लगभग 7 दशकों से किसान जिस जमीन पर खेती करते आ रहे हैं और जिसके वह मालिक हैं। योगी सरकार ने लाठी-बंदूक के दम पर गरीब किसानों की कड़ी मेहनत की खड़ी फसल पर बुलडोजर चलाकर अन्याय किया है। जब तक सरकार किसानों की जमीन वापस नहीं करती है और मुकदमे वापस नहीं लिए जाते हैं तब तक हमारा सत्याग्रह और भूख हड़ताल अनवरत जारी रहेगी।
कांग्रेस के प्रदेश सचिव मुकेश धनगर, भाकियू महानगर अध्यक्ष पवन चतुर्वेदी, तारचंद गोस्वामी, केशवदेव, नगेंद्र, सुरेश तोमर, संजीव निषाद, सतीश, फत्ते सिंह, देवस्वरूप, सूरज, रतन सिंह, मुरारी, किशोर, कन्हैया सैनी, धर्मपाल सैनी, राहुल सैनी, रामजीलाल, देवकी नंदन, अमर सिंह, बिरजो भैया निषाद आदि थे। संवाद