{"_id":"5879233d4f1c1b222aba821d","slug":"stable-at-low-temperatures","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठंड से किसान सहित दो की मौत हो गई।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठंड से किसान सहित दो की मौत हो गई।
अमर उजाला
Updated Sat, 14 Jan 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
कोहरे का असर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ठंड से किसान सिहहित दो की मौत हो गई।
भीषण शीतलहर से जनजीवन प्रभावित है। ठंड से मौत का भी सिललिसिललि जारी है। शुक्रवार को भी किसान समेत दो लोगों की मौत हो गई। गांव गड़ी मंगली निवासी रामवीर (55) गुरुवार की रात को फसलों की सिंचाई करने के लिए खेत पर गए थे। भीषण ठंड के इस मौसम में रामवीर बीमार हो गए। रात को ही परिवार वाले उनको आगरा ले गए जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। रामवीर के बेटे मदन गोपाल ने बताया कि डाक्टर का कहना था कि ठंड के कारण तबीयत बिगड़ी थी।
सर्दी निराश्रित भिक्षुकों पर भारी पड़ रही है। जयपुर मंदिर के गेट पर पिछले दो दिन से रात गुजार रहा एक वृद्ध भिक्षुक शुक्रवार की सुबह मृत मिला। उसकी ठंड से मौत की आशंका जताई जा रही है। ब्रज गोलोक समिति के अध्यक्ष भगवानदास चौधरी, रविकांत गौतम, ओम प्रकाश पचौरी आदि की सूचना पर पुलिस पहुंची। हालांकि मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी। दोपहर को समिति ने भिक्षुक का अंतिम संस्कार कर दिया। बता दें कि शुक्रवार को न्यूनतम पारा चार डिग्री रहा। ये गुरुवार के न्यूनतम तापमान से तीन डिग्री अधिक था। कड़ाके की ठंड से आम जनजीवन प्रभावित रहा। लोग दैनिक कार्य नहीं कर पा रहे हैं। सड़कों पर खुले आसमान के नीचे रहने वालों का जीना मुहाल हो गया है।
विज्ञापन
रात का तापमान 4 डिग्री सेल्सियस पर है। सुबह घूमने जाने वाले लोगों को सड़क के किनारे की घास पर ओस जमी मिल रही है। इस ठंड ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है।
विज्ञापन
दोपहर को धूप तो खिलती है लेकिन बर्फीली हवाएं धूप की तेजी को निस्तेज करती रहीं। शुक्रवार को दिन का तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।