{"_id":"664e74a488e92bc07307cd16","slug":"ssp-sir-father-and-brother-want-second-marriage-mathura-news-c-369-1-mt11005-113730-2024-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura: बेटी की शादी तुड़वाने की जिद पर अड़ा पिता, वजह कर देगी हैरान...पीड़िता ने दर्ज कराया मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura: बेटी की शादी तुड़वाने की जिद पर अड़ा पिता, वजह कर देगी हैरान...पीड़िता ने दर्ज कराया मुकदमा
Thu, 23 May 2024 12:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 May 2024 12:29 PM IST
सार
शादी के छह महीने बाद ही पिता बेटी की शादी तुड़वाने की जिद पर अड़ गया है। वो बेटी की दूसरी शादी करना चाहता है। पीड़िता ने मामले में पिता और भाई के खिलाफ एसएसपी से शिकायत की है।
विज्ञापन
agra police
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मथुरा शहर के जमुनापार इलाके की एक नवविवाहिता ने पिता और भाई के खिलाफ जमुनापार थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। महिला ने एसएसपी कार्यालय में शिकायत दी कि उसके पिता और भाई शादी तुड़वाना चाहते हैं। पति को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। उसे भी घर में बंद कर मारा था।
अल्पना पत्नी रोहित कुमार निवासी सोनई टप्पा, जमुनापार ने बताया कि उसकी शादी 6 माह पूर्व रोहित से पिता डालचंद की मर्जी से बिना किसी दान-दहेज के हुई थी। पिता को मालूम पड़ा है कि रोहित सरकारी नौकरी नहीं करता, स्कूल में नौकरी करता है। आरोप है कि पिता व भाई शादी को तुड़वाना चाहते हैं। पैसे लेकर दूसरी शादी करना चाहते हैं। इसी प्रकार बड़ी बहन के साथ किया था।
पिछले दिनों ससुराल से जबरन घर ले गए। वहां बंद करके मारापीटा। किसी प्रकार घर से भागकर कचहरी पहुंची। वहां भी आरोपी आ गए। इनके संबंध में एसएसपी, मथुरा से कार्रवाई की गुहार लगाई। एसएसपी के आदेश पर थाना जमुनापार में मुकदमा दर्ज हुआ है। इंस्पेक्टर संजीव कुमार दुबे ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर नामजदों पर मुकदमा सुसंगत धाराओं में लिखा गया है। जांच की जा रही है।