{"_id":"6840a1a7d62e86e27701abed","slug":"ssf-adg-inspected-the-security-arrangements-of-the-court-mathura-news-c-369-1-mt11002-130601-2025-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: एसएसएफ के एडीजी ने किया कोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: एसएसएफ के एडीजी ने किया कोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण
विज्ञापन
मथुरा। कोर्ट परिसर की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करते एसएसएफ के एडीजी डीके ठाकुर।
- फोटो : mathura
मथुरा। उत्तर प्रदेश स्पेशल सिक्योरिटी फोर्स (एसएसएफ) के एडीजी मथुरा कचहरी की सुरक्षा व्यवस्था परखने के लिए पहुंचे। करीब 40 मिनट के निरीक्षण में उन्होंने जवानों की समस्याएं जानीं और उन्हें दिशा निर्देश दिए।
बुधवार की शाम पांच बजे के करीब उत्तर प्रदेश सुरक्षा बल के एडीजी डीके ठाकुर, कोर्ट वाहिनी के कमांडेंट डॉ. राम सुरेश के साथ कोर्ट परिसर की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करने के लिए पहुंचे। उन्होंने कचहरी में जवानों के ड्यूटी प्वाइंटों को चेक किया। साथ ही कोर्ट परिसर के बारे में जानकारी हासिल की। इसके बाद न्यायालय सभागार में उन्होंने जवानों की समस्याएं जानीं।
इस दौरान उन्होंने जवानों से सतर्कता के साथ ड्यूटी करने, ठीक तरह से वर्दी पहनने, अधिवक्ता और वादकारियों से मधुर व्यवहार करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि अभी एसएसएफ के जवान कोर्ट की सुरक्षा में तैनात हैं। जल्द ही मंदिरों की सुरक्षा व्यवस्था में भी जवानों की तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन
इस दौरान उनके साथ सीओ सिटी भूषण वर्मा, न्यायालय सुरक्षा प्रभारी विकास राय आदि मौजूद रहे।
श्रीकृष्ण जन्मस्थान और बांकेबिहारी की सुरक्षा को तैयार है यूपीएसएसएफ
प्रदेश में 12 एयरपोर्ट, चार मेट्रो स्टेशन, पांच कोर्ट परिसर, दो आरबीआई के साथ अयोध्या में उत्तर प्रदेश विशेष सुरक्षा बल (यूपीएसएसएफ) के जवान तैनात हैं। आधुनिक हथियारों से लैस जवान श्रीकृष्ण जन्मभूमि और बांकेबिहारी की सुरक्षा व्यवस्था संभालने के लिए तैयार हैं। यूपी एसएसएफ के एडीजी डीके ठाकुर ने कहा कि शासन से आदेश मिलने के बाद मंदिरों की सुरक्षा व्यवस्था संभाली जाएगी। मथुरा की 4वीं बटालियन विशेष सुरक्षा बल आगरा, अलीगढ़, मथुरा में न्यायालय, आगरा में मेट्रो और अलीगढ़, मुरादाबाद व बरेली एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था संभाल रही है। यूपीएसएसएफ की लखनऊ, प्रयागराज, गोरखपुर, अयोध्या, सहारनपुर और मथुरा वाहिनी संचालित हो रही हैं।