फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   srinathji prakatyotsav

कोषदा मंदाकिनी में मना श्रीनाथ जी का प्राकट्योत्सव

Wed, 17 Feb 2016 11:51 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Wed, 17 Feb 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
srinathji prakatyotsav
कान्हा की क्रीड़ा स्थली में अस्तित्व में आई आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित और आध्यात्मिक वातावरण से परिपूर्ण पुष्टमार्गीय हवेली कोषदा मंदाकिनी में बुधवार को श्रीनाथ जी प्राकट्योत्सव का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


सुबह आठ बजे श्रीनाथ जी मंदिर में ठाकुर श्रीनाथ जी और सुदर्शन चक्र की प्राण प्रतिष्ठा कार्ष्णि गुरुशरणानंद के सानिध्य में वल्लभ कुल वंशज गोपाल मंदिर वाराणसी के षष्ठम पीठाधीश्वर श्याम मनोहर लाल ने पुष्टिमार्गीय परंपरानुसार श्रीपुरुषोत्तम प्रतिष्ठा कर ठाकुर श्रीनाथ जी और सुदर्शन चक्र की स्थापना की।
विज्ञापन


अपरान्ह दो बजे कार्ष्णि गुरुशरणानंद, श्याम मनोहर लाल, श्रीवैष्णवाचार्य मारुतिनंदन वागीश ने मूर्ति स्थापना कर अभिषेक किया। इससे पहले संतों ने आशीर्वचन दिए। कोषदा विल्डकॉन के चेयरमैन श्याम सुंदर बंसल ने इससे पहले सभी विशिष्ट अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रासाचार्य स्वामी रामस्वरूप शर्मा ने सूरदास के भजन और रसिया गायन किया। भजन सम्राट विनोद अग्रवाल और साथियों ने प्रभु के चरणों में भजन प्रस्तुत किए। श्रीकांत शास्त्री (इंदु राजा) द्वारा संकलित पुस्तक ‘अथ त्रिदश जन सहस्त्र नामावली’ का विमोचन भी किया गया।

प्रोजेक्ट डायरेक्टर गौरव अग्रवाल ने बताया कि मंदिर में आठों पहर की पूजा अर्चना पूरे विधि विधान के साथ नियमित रूप से होगी। इस अवसर पर कोषदा मंदाकिनी प्रोजेक्ट के चेयरमैन श्याम सुंदर बंसल, कन्हैयालाल बंसल, मुनेश कुमार बंसल, माधव बंसल, मुकुंद बंसल, मधुर बंसल, अनुज बंसल,


केवी ऐसोसिएट के डायरेक्ट कुंजबिहारी वर्मा ने प्राजेक्ट को सफल बनाने में सभी का आभार व्यक्त किया। समारोह में देवीदास गर्ग कसेरे, विनोद कसेरे, प्रमोद गर्ग, श्री ग्रुप के चेयरमैन प्रदीप अग्रवाल, डा. अशोक अग्रवाल, डा. मयंक माहेश्वरी, चौधरी दीनानाथ अग्रवाल, रामकिशन अग्रवाल, सतीश ब्रजवासी, योगी नवल नंद गिरी महाराज, गौरशरण सराफ, मुरली मनोहर कूडा, गुड्डू  गौतम, प्रभात चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed