फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   srigodaharidev brahmotsav is started

श्रीगोदाहरिदेव दिव्य देश का ब्रह्मोत्सव शुरू

Fri, 03 Mar 2017 12:02 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Fri, 03 Mar 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
srigodaharidev brahmotsav is started
श्रीगोदा‌हरि दिव्यदेश का ब्रह्मोत्सव शुरू
श्रीगोदाहरिदेव दिव्यदेश का ब्रह्मोत्सव गुरुवार से शुरू हो गया। महोत्सव के अंतर्गत मंदिर में विविध धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए गए। भगवान बैकुंठनाथ ने सुबह पूर्ण कोठी में विराजकर और सायं काल बेला में सिंह पर विराजमान होकर भक्तों को दर्शन दिए। श्रद्धालु भगवान के दर्शन के लिए आतुर थे।
विज्ञापन


शोभायात्रा निकाले जाने से पूर्व सुबह श्रीगोदाहरिदेव दिव्य देश मंदिर प्रांगण में वेदपाठी ब्राह्मणों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के मध्य पूजा अर्चना की। इसके बाद भगवान वैकुंठनाथ की नगर शोभायात्रा निकाली गई। शोभयात्रा मंदिर प्रांगण से शुरू होकर विभिन्न स्थानों से होती हुई मंदिर परिसर पहुंची।
विज्ञापन


मंदिर पहुंचने पर गोदा हरिदेव दिव्य देश के अध्यक्ष जगद्गुरु रामानुजाचार्य त्रिदंडी स्वामी देवनारायणाचार्य महाराज ने आरती उतारी। आचार्य नरेश नारायण ने बताया कि यह ब्रह्माजी के द्वारा शुरू किया गया उत्सव है, इसीलिए इसे ब्रह्मोत्सव कहा जाता है। इस अवसर पर स्वामी रंगनाथ आचार्य, रसिक शर्मा, गोपालाचार्य, ब्रजेश, चांदराम बाबू सहित देश, विदेश से आए श्रद्धालु शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed