{"_id":"66e0b596a1ead891940adc04","slug":"sri-radharani-will-tour-the-city-in-the-morning-mathura-news-c-29-1-mtr1013-286833-2024-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: सुबह श्रीराधारानी करेंगी नगर भ्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: सुबह श्रीराधारानी करेंगी नगर भ्रमण
विज्ञापन
राधाकुंड। कस्बे के मंदिरों व आश्रम में राधा जन्म की धूम मची है। आज सुबह 8 बजे राधा-श्याम कुंड संगम से श्रीराधारानी नगर भ्रमण पर निकलेंगी। बैंडबाजों के साथ शोभायात्रा परिक्रमा मार्ग, जवाहर चौक, जोशी मोहल्ला, स्टेट बैंक तिराहा, रामलीला मैदान होते हुए राधा-श्याम कुंड पहुंचेगी।
श्रद्धालुओं की सेवा के लिए समाजसेवी भंडारे लगा रहे हैं। दोपहर 12 बजे संगम स्थित गिरिराज प्रभु का पंचामृत अभिषेक किया जाएगा। शाम 7 बजे से राधा कुंड के घाट पर गोविंद भार्गव द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। यह जानकारी कमेटी के सदस्य गौरव उपाध्याय ने दी है।
इधर गिरिराज संत सेवा आश्रम पर श्रीराधा जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। यहां पूर्व संध्या पर विचार संगोष्ठी का आयोजन किया गया। आश्रम के महंत राधा मोहन दास, रघुनाथ सिद्ध ने श्रीराधा रानी के जीवन पर प्रकाश डाला। कहा कि ब्रज में श्री कृष्ण का वास आज भी है। कृष्ण ने अपनी आत्मा को राधा के रूप में पृथ्वी लोक पर प्रकट किया था।
विज्ञापन
राधा आत्मा के कारण ही श्री कृष्ण आत्माराम और आत्मा काम हैं। राधा-कृष्ण एक-दूसरे के बिना अधूरे हैं। आश्रम प्रांगण में श्री राधा नाम संकीर्तन का अखंड आयोजन किया जा रहा है। साधु-संत ब्राह्मणों को प्रसाद, वस्त्र दक्षिण प्रदान की गई।