{"_id":"0a08ec95e7ad43ee952604ec2cb69e6b","slug":"spouse-died-in-car-accident-at-express-way-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, पति पत्नी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, पति पत्नी की मौत
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Sun, 11 Jan 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुना एक्सप्र्रेसवे पर तेज रफ्तार में दौड़ती कार असंतुलित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद पलटती हुई रेलिंग से जा भिड़ी। कार की रफ्तार इतनी अधिक थी कि दुर्घटना के बाद वह दो हिस्से में बंट गई। दुर्घटना में पति पत्नी की मौत हो गई जबकि कार चालक की हालत गंभीर है। सभी इटावा के रहने वाले थे।
इटावा से शनिवार को फोर्ड फीगो कार नंबर डीएल 3सी बीवी 8884 से 239 कटरा सेवा गली इटावा निवासी अंकुर अपने दोस्त रनवीर भदौरिया (36) और उसकी पत्नी अर्चना भदौरिया निवासी पीली कोठी कटरा शमसेर इटावा के साथ दिल्ली जा रहे थे। दोपहर लगभग दो बजे जब वे थाना यमुनापार क्षेत्र में किलोमीटर संख्या 105 पर गांव छज्जर के निकट से गुजर रहे थे तभी अचानक कार का संतुलन बिगड़ गया और वह डिवाइडर से जा टकराई। कार की रफ्तार अधिक होने के कारण डिवाइडर से टकराने के बाद वह दूसरी ओर पलटती हुई रेलिंग से जा भिड़ी। इस दौरान कार दो टुकड़े में बंट गई। कार की टंकी फूटने से गिरे डीजल और सड़क से रगड़ के कारण उठी चिंगारी से कार में आग लग गई। इस दौरान उसमें सवार लोग एक्सप्रेसवे पर इधर उधर जा गिरे।
दुर्घटना के बाद आसपास के लोगोें व राहगीरों ने जैसे तैसे घायलों व अर्चना भदौरिया के सामान को बाहर निकाला और कंट्रोल रूम को सूचना दी। सूचना पर एक्सप्रेसवे की एंबुलेेंस, फायर ब्रिगेड और राहतकर्मी मौके पर पहुंच गए। इस दौरान अर्चना भदौरिया की मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल उसके पति रनवीर ने देर रात नोएडा में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। अंकुर को उपचार के लिए आगरा में भर्ती कराया गया है। बताया गया है कि रनवीर शिकोहाबाद में पावर कार्पोरेशन में अकाउंटेंट के थे जबकि अंकुर दिल्ली में रहकर पढ़ाई कर रहा है। डॉक्टरों के अनुसार महिला की मौत सिर पर चोट के कारण अधिक मात्रा में खून निकलने से हुई है।