{"_id":"da86f9425b880ba2ae6241a459c815e2","slug":"sports-activity-in-mathura-hindi-news-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"100 मीटर दौड़ में शैलकुमारी अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
100 मीटर दौड़ में शैलकुमारी अव्वल
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Fri, 19 Feb 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता मेें 100 मीटर बालिका दौड़ में मथुरा की शैलकुमारी ने बाजी मारी। 400 मीटर में फीरोजाबाद की शबनम गुर्जर अव्वल रहीं। मंडलीय प्रतियोगिता में आगरा, मैनपुरी जनपद के छात्र-छात्राओं ने भी भाग लिया।
खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि मंडलीय उप शिक्षा निदेशक आगरा आरपी शर्मा, बीएसए मथुरा अशोक कुमार सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। जूनियर बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में मथुरा की शैलकुमारी सबसे तेज दौड़ीं। मैनपुरी की प्रीति द्वितीय और आगरा की नगीना तीसरे स्थान पर रहीं।
बालक वर्ग 100 मीटर दौड़ में आगरा के कुलराज सबसे तेज दौड़कर प्रथम रहे। फीरोजाबाद के रजनेश दूसरे और मथुरा के दीपक गुप्ता तीसरे स्थान पर रहे। 200 मीटर बालिका वर्ग में फीरोजाबाद की शबनम गुर्जर प्रथम, आगरा की निशा दूसरे और सलोनी तीसरे स्थान पर रहीं। 200 मीटर जूनियर बालक वर्ग में कुलराज आगरा प्रथम, फीरोजाबाद के रजनेश कुमार द्वितीय और मथुरा के विष्णु तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
जूनियर वर्ग की 400 मीटर बालिका दौड़ मेें फीरोजाबाद की शबनम गुर्जर प्रथम, मथुरा की शैलकुमारी दूसरे और आगरा की सलोनी तीसरे स्थान पर रही। इसके अलावा गोला फेंक में फीरोजाबाद के रोबिन्स प्रताप सिंह प्रथम, बालिका वर्ग जूनियर वर्ग में फीरोजाबाद की अंजलि गुर्जर प्रथम रहीं।
ऊंची कू द में आगरा की सरिता प्रथम, लंबी कूद में आगरा की बबिता प्रथम, तस्तरी फेंक में आगरा की रिंकेश कुमारी प्रथम रहीं। इसके अलावा अंताक्षरी, बालिका और बालकों की कबड्डी प्रतियोगिता हुई। सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। इसमें फूलों की होली प्रमुख रही। इस मौके पर मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक गिरजेश चौधरी भी उपस्थित रहे।