फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   sport's function in GL Bajaj college

जीएल बजाज में ‘अदम्य-2015’ का आगाज

Tue, 03 Nov 2015 10:48 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा Updated Tue, 03 Nov 2015 10:48 PM IST
विज्ञापन
sport's function in GL Bajaj college
जीएल बजाज ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूसंस में खेल प्रतिस्पर्धाओं का वृहद स्तर पर अदम्य-2015 के अंतर्गत शुभारंभ हुआ। इसमें मथुरा, आगरा, कोसी, होडल, बरेली, हाथरस के लगभग 32 शैक्षिक संस्थानों के छात्र-छात्राओं ने दमखम दिखाया।
विज्ञापन


इस अंतर्विद्यालयीय खेल प्रतियोगिता में 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर रेस, रिले रेस,  वालीबाल, बास्केटबाल, शतरंज, फुटबाल, टेबल टेनिस, लांग जंप आदि प्रतिस्पर्धाएं हो रही हैं।
विज्ञापन


आरके एजूकेशन हब के चेयरमैन डॉ. आरके अग्रवाल और मुख्य अतिथि जिला क्रीड़ा अधिकारी मंजू शर्मा के समक्ष मार्चपास्ट से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।

खिलाड़ियों से मुखातिब चेयरमैन डॉ. अग्रवाल ने कहा कि विद्यार्थियों के जीवन में यदि सही संस्कार लाने हैं तो खेलों पर शिक्षा की तरह ध्यान देना होगा।

निदेशक डॉ. मीनू गुप्ता ने बताया कि लगभग 32 कालेजों, स्कूलों के विद्यार्थी इसमें भाग ले रहे हैं। यह भी बताया कि सभी प्रतिभागी जूनियर गर्ल्स, जूनियर ब्वॉयज, सीनियर गर्ल्स, सीनियर ब्वॉयज समेत चार कैटेगरी में विभिन्न खेल श्रेणियों के अंतर्गत पदक के लिए अपनी दावेदारी पेश करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed