फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   spectors passed in weapon hendling test

और वैपन हैंडलिंग टेस्ट में पास हो गए दरोगा

Fri, 03 Jul 2015 11:59 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Fri, 03 Jul 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन
spectors passed in weapon hendling test
पुलिस परेड में बार बार फटकार के बाद पुलिसकर्मियों ने आखिरकार हथियार चलाना सीख ही लिया। शुक्रवार को हुई परेड में पुलिसकर्मियों का प्रदर्शन बेहतर रहा। शुक्रवार का दिन पुलिसकर्मियों की परेड के लिए नियत है। लंबे समय से यह नियम टूट रहा था। इसके चलते यह हालत हो गई कि दरोगा से लेकर सिपाही तक हथियारों को खोलना, फिट करना और चलाना भूल गए।
विज्ञापन


लगभग दो माह पहले जिले में कार्यभार संभालने वाले एसएसपी डा. राकेश सिंह ने शुक्रवार को परेड कराना नियमित किया। इसके बाद परेड में पुलिसकर्मियों का वैपन हैंडलिंग टेस्ट लिया गया, जिसमें दो दरोगा को छोड़कर बाकी सब फेल हो गए। इस पर एसएसपी ने सभी को अच्छी तरह से ट्रेंड होकर आने की हिदायत दी।
विज्ञापन


बीते दिन सुबह 6:30 बजे से हुई परेड में सभी थानाध्यक्ष सहित 104 पुलिसकर्मी परेड ग्राउंड में उपस्थित हुए। इस बार सभी थानाध्यक्ष और दरोगाओं ने बेहतर प्रदर्शन किया। एके 47, इंसास राइफल, नाइन एमएम पिस्टल, कारबाइन, राइफल, एंटी साइड गन, टीयर गैस के कार्टेज चलाने, हथियारों को खोलने, फिट करने और उनकी साफ सफाई आदि का टेस्ट लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें एसआई जितेन्द्र दीखित प्रथम और हरीश वर्धन द्वितीय रहे। इसके अलावा पुलिसकर्मियों को डंडे से बलवा नियंत्रण की ट्रेेनिंग दी गई। इसमें भी पुलिसकर्मियों का बेहतर प्रदर्शन रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed