{"_id":"57cf09424f1c1ba830319135","slug":"special-package-for-braj-chaurasi-kos","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रज चौरासी कोस के विकास के लिए मिलेगा विशेष पैकेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्रज चौरासी कोस के विकास के लिए मिलेगा विशेष पैकेज
अमर उजाला मथुरा
Updated Tue, 06 Sep 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
केंद्रीय पर्यटन मंत्री महेश शर्मा और भाजपा संगठन मंत्री रामलाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय पर्यटन मंत्री महेश शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार कृष्णा सर्किट के तहत ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा के विकास के लिए विशेष पैकेज देगी। ब्रज में पर्यटन को बढ़ावा देने पर काम हो रहा है। मंगलवार को पर्यटन मंत्री महेश शर्मा ने भाजपा के संगठन मंत्री रामलाल के साथ देर शाम गोवर्धन पहुंचकर गिरिराज दानघाटी मंदिर में पूजा अर्चना की।
मंदिर पर सेवायत मथुरा प्रसाद, पवन कौशिक और राजकुमार शर्मा ने पूजा अर्चना कराई। डीग में सांस्कृतिक आयोजन में भाग लेकर गोवर्धन पहुंचे पर्यटन मंत्री महेश शर्मा ने कहा कि मथुरा-वृंदावन और गोवर्धन सहित ब्रज चौरासी कोस को विशेष पैकेज के तहत विकसित किया जाएगा। हर पांच किलोमीटर पर गेस्टहाउस और जन सुविधा विकसित की जाएगी। इतना ही नहीं काशी व कुरुक्षेत्र के विकास के लिए भी विशेष योजना बन रही है।
इस दौरान मंदिर प्रबंधक डालचंद सहित रमाकांत कौशिक, भाजपा जिलाध्यक्ष तेजवीर सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चेतन मलिक, मोहनलाल शर्मा, परशुराम शर्मा, ज्ञानेंद्र राणा, जुगल पटेल, मोनू पंडित, सियाराम शर्मा, श्रीनाथ गर्ग, ठाकुर ओम प्रकाश सिंह, गौरव कौशिक, त्रिलोकी शर्मा आदि ने महेश शर्मा और रामलाल सहित डीग के विधायक डा. डिगंबर सिंह का स्वागत किया।