फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Special bus service for Prayagraj will start before Maha Kumbh Mela

UP: महाकुंभ में आपको भी जाना है...तो पढ़ लें ये खबर, परिवहन निगम शुरू करने जा रहा स्पेशल बस सेवा

Fri, 20 Dec 2024 01:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 20 Dec 2024 01:02 PM IST
सार

प्रयागराज में लगने वाले महाकुंभ के लिए परिवहन निगम मथुरा से  स्पेशल बस सेवा शुरू करने जा रहा है। ये बस सेवा एक सप्ताह के अंदर शुरू हो जाएगी। 
 

विज्ञापन
Special bus service for Prayagraj will start before Maha Kumbh Mela
रोडवेज बस (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 प्रयागराज में आठ जनवरी से शुरू होने वाले महाकुंभ की तैयारियों में परिवहन निगम के अधिकारी जुटे हैं। महाकुंभ की शुरुआत से पहले ही यात्रियों की संख्या को देखते हुए प्रयागराज के लिए स्पेशल बस सेवा शुरू करने का निर्णय निगम ने लिया है। एक सप्ताह के अंदर बस सेवा शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

 

जनवरी से मार्च तक प्रयागराज में महाकुंभ लगेगा। इसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु जाएंगे। मथुरा से भी बड़ी संख्या में लोग महाकुंभ स्नान के लिए जाएंगे। महाकुंभ से पहले प्रयागराज के लिए स्पेशल बस सेवा शुरू करने का निर्णय लिया है। एक सप्ताह के अंदर शुरू होने वाली इस सेवा की बस रोजाना शाम सात बजे नए बस स्टैंड से प्रयागराज के लिए जाएगी। यात्रियों की संख्या बढ़ी तो बस की संख्या भी बढ़ा दी जाएगी। यह सेवा कुंभ मेला खत्म होने के बाद भी जारी रहेगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक मदन मोहन शर्मा ने बताया कि महाकुंभ के लिए तो बसों का संचालन होगा, लेकिन इससे पहले एक बस प्रतिदिन प्रयागराज के लिए जाएगी। यह बस सेवा एक सप्ताह के अंदर शुरू हो जाएगी और महाकुंभ खत्म होने के बाद भी निरंतर जारी रहेगी। अभी तक प्रयागराज के लिए मथुरा डिपो की कोई बस सेवा नहीं है। जबकि प्रयागराज के लिए मथुरा से काफी यात्री जाते हैं। अन्य डिपो की बसों से मथुरा के यात्रियों को प्रयागराज जाना पड़ता है।

 
विज्ञापन

एआरएम बने महाकुंभ के मेला अधिकारी
परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक बीपी अग्रवाल ने सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक मदन मोहन शर्मा को महाकुंभ का मेला अधिकारी बनाया है। एआरएम ने बताया कि महाकुंभ में वह आगरा रीजन की बसों का संचालन देखेंगे। किसी भी यात्री को परेशानी न हो इसका पूरा ध्यान रखा जाएगा। वह एक दो दिन में प्रयागराज के लिए रवाना हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed