फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   sp obc conference in mathura

धार्मिक उन्माद बढ़ा रही है भाजपा

Sat, 15 Oct 2016 12:36 AM IST
अमर उजाला मथुरा
अमर उजाला मथुरा Updated Sat, 15 Oct 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
sp obc conference in mathura
सपा की ओर से पिछड़ा वर्ग सम्मेलन का आयोजन - फोटो : अमर उजाला
प्रदेश सरकार के पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री साहब सिंह सैनी ने कहा है कि अब पिछड़ों को संगठित होकर राजनीतिक सोच के साथ मताधिकार का प्रयोग करना होगा। प्रदेश में सपा सरकार हमारे समाज व प्रदेश के विकास के प्रति प्रयासरत है। गोवर्धन क्षेत्र के सैनी, गुर्जर व अन्य समाज के लोगों को उस दल को वोट दै जो उनके विकास की सोच रखता है। 
विज्ञापन


साहब सिंह सैनी गोवर्धन में मथुरा रोड के निकट आयोजित पार्टी के पिछड़ा वर्ग सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने भाजपा पर देश में दंगा भड़काने और धर्म पर आधारित राजनीति करने का आरोप लगाया। कहा कि भाजपा के नेता मेरठ, मुजफ्फरनगर, हरिद्वार में धर्म पंचायत बुलाकर धार्मिक उन्माद को बढ़ावा दे रहे हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के विकास कार्यों को गिनाकर सपा प्रत्याशी किशोर सिंह को जिताने का आह्वान किया। सिरसागंज के विधायक हरिओम यादव ने कहा कि भाजपा सेना के गौरवशाली प्रयास सर्जिकल स्ट्राइक को राजनीतिक मुद्दा बनाकर सेना का मनोबल गिरा रही है। सेना पर पूरे देश को भरोसा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विधानसभा प्रत्याशी किशोर सिंह, सपा जिलाध्यक्ष तुलसीराम शर्मा, प्रीतम सिंह, लछमन सिंह, मुकेश सिंह सिकरवार, मथुरा से प्रत्याशी डॉ. अशोक अग्रवाल, राजेन्द्र सैनी, छाता प्रत्याशी लोकमणिकांत जादौन आदि ने भी सम्मेलन को संबोधित किया। बसपा नेता राजेन्द्र सिंह सैनी, पूर्व प्रधान गांठौली अशोक सैनी ने सपा की सदस्यता ग्रहण की। सम्मेलन में जिला पंचायत सदस्य वीरेन्द्र सिंह, बबिता सिंह, शिव कुमार यादव, गोविंद शर्मा आदि उपस्थित रहे।

उमा भारती, मायावती क्या जानें वंश का मतलब
पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में भाग लेने आए पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री साहब सिंह सैनी और विधायक हरिओम यादव ने गिरिराज जी के दर्शन कर मनौती मानी। सम्मेलन के उपरांत कार से ही गिरिराज जी की परिक्रमा कर दानघाटी मंदिर पर दर्शन किए। इस दौरान साहब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश में सपा विकास के नाम पर और मुख्यमंत्री की छवि पर चुनाव लडे़गी।


सपा में आंतरिक कलह के प्रश्न पर सैनी ने कहा कि पार्टी में कोई कलह नहीं है। पूरी पार्टी प्रदेश में एकजुट होकर ही चुनाव में उतरेगी। भाजपा नेत्री उमा भारती के वंशवाद के प्रश्न पर विधायक हरिओम यादव ने कहा कि उमा भारती एवं मायावती वंश के बारे में क्या जानती हैं। देश में मुलायम सिंह का परिवार सबसे बड़ा राजनीतिक परिवार है। कहीं कोई विवाद नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed