{"_id":"6ab91507130700cc18052a0a","slug":"sp-leader-rajan-rizvi-arrested-for-harassing-female-bank-employee-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"'भैयाजी से कहकर IAS बनवा दूंगा': महिला को मैसेज भेजने वाला सपा नेता गिरफ्तार, पुलिस ने अलीगढ़ से दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'भैयाजी से कहकर IAS बनवा दूंगा': महिला को मैसेज भेजने वाला सपा नेता गिरफ्तार, पुलिस ने अलीगढ़ से दबोचा
Sun, 27 Sep 2026 06:37 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: Arun Parashar
Updated Sun, 27 Sep 2026 06:37 PM IST
सार
सपा नेता ने महिला बैंककर्मी को मैसेज भेजकर कहा था कि 'सपा की सरकार बनती है, तो मैं आपको मुख्यमंत्री कोटे से डेपुटेशन के आधार पर आईएएस बनवाने की कोशिश करूंगा। उम्मीद करता हूं आप मेरे प्रति दिल में पॉजिटिव वाइब्स रखोगी एवं मुझे ब्लेसिंग्स दोगी।'
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
महिला बैंककर्मी को परेशान करने वाले सपा नेता राजन रिजवी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सपा नेता को पुलिस ने अलीगढ़ के धाैर्रा माफी इलाके से पकड़ा है।
मॉर्निंग वॉक के दौरान महिला से हुई मुलाकात के बाद सपा नेता का इश्किया मिजाज जाग उठा था। उन्होंने महिला बैंककर्मी के दफ्तर में चक्कर लगाने के साथ ही व्हाट्सएप पर चैटिंग भी शुरू कर दी। सपा नेता ने महिला की सुंदरता की तारीफ करते हुए कहा था कि, सपा सरकार बस आने ही वाली है। भैयाजी से कहकर आपको डेपुटेशन के आधार पर आईएएस बनवा दूंगा।
सपा नेता ने तारीफ का बहाना बनाकर कुछ ऐसी बात कह दी थीं, जिसका महिला ने विरोध कर दिया। महिला के नाराज होने पर सपा नेता ने दोबारा से चैट कर माफी मांगी। इसके बाद तारीफ करते हुए अपना प्रभाव दिखाने के लिए प्रलोभन दिया। कहा कि इस बार सपा की सरकार बनने वाली है। सपा सरकार आते ही सीएम कोटे से डेपुटेशन पर उन्हें आईएएस बनवा देंगे।
विज्ञापन
यह हैं चैटिंग के कुछ अंश
नमस्ते मैडम, अगर मेरे शब्दों से आपका दिल दुखा है तो आपसे मैं माफी मांगता हूं, वैसे मैंने कोई बात आपसे ऐसी नहीं कही जो मर्यादा के खिलाफ हो। मैं आपकी बहुत इज्जत करता हूं। आप एक डिवाइन आभा वाली महिला हैं। खूबसूरत होने के साथ आपकी सीरत बहुत अच्छी है एवं आप अपने काम में माहिर हैं। यानी आप कंप्लीट वुमन हैं। मुझे आपकी पर्सनैलिटी पर यह आपकी जॉब अच्छी नहीं लगती। सपा की सरकार बनती है, तो मैं आपको मुख्यमंत्री कोटे से डेपुटेशन के आधार पर आईएएस बनवाने की कोशिश करूंगा। उम्मीद करता हूं आप मेरे प्रति दिल में पॉजिटिव वाइब्स रखोगी एवं मुझे ब्लेसिंग्स दोगी।
महिला एवं उनके पति ने सीओ सिटी से इसकी शिकायत दर्ज कराई थी। महिला के पति भी सरकारी मुलाजिम हैं। मामले में बैंककर्मी महिला की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की थी। पुलिस ने आरोपी सपा नेता को अब गिरफ्तार किया है।