{"_id":"58825ad44f1c1b701beff275","slug":"sp-changed-his-candidate-from-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा ने मांट और गोवर्धन सीट पर बदले अपने प्रत्याशी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा ने मांट और गोवर्धन सीट पर बदले अपने प्रत्याशी
ब्यूरो अमर उजाला
Updated Sat, 21 Jan 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजवादी पार्टी ने शुक्रवार को अपने उम्मीदवारों की सूची जारी की तो कई के अरमान धरे के धरे रह गए। मांट और गोवर्धन में घोषित प्रत्याशियों की टिकट काटकर नए चेहरे उतारे गए हैं। वहीं बलदेव से मजदूर सभा के जिलाध्यक्ष को पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है।
शुक्रवार को समाजवादी पार्टी ने 192 प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी। पार्टी ने जो उम्मीदवार घोषित किए हैं उनमें मथुरा में मांट और गोवर्धन से घोषित प्रत्याशियों के टिकट काटकर नए चेहरे मैदान में उतारे हैं।
पार्टी ने मांट में जगदीश नौहवार को अपना उम्मीदवार घोषित किया था लेकिन शुक्रवार को जो सूची जारी की गई उसमें मांट से सहकारी संघ के चेयरमैन रामधन गुर्जर को अपना उम्मीदवार बनाया है। ऐसा ही उलटफेर गोवर्धन विधानसभा में हुआ है।
विज्ञापन
यहां पहले से ही घोषित प्रत्याशी ठाकुर किशोर सिंह की जगह समाजवादी पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव रहे प्रदीप चौधरी को मैदान में उतारा गया है। वहीं बलदेव से मजदूर सभा के जिलाध्यक्ष रणवीर सिंह धनगर को उम्मीदवार बनाया गया है। इसके अलावा मथुरा से डा. अशोक अग्रवाल, छाता से लोकमणि कांत जादौन पार्टी के प्रत्याशी होंगे।