फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Son murdered milkman for teasing his mother in mathura

'मां के साथ थे संबंध': अक्सर घर आकर करता था गंदा काम; बेटे ने कुल्हाड़ी से हमला कर दुधिए को उतारा मौत के घाट

Wed, 20 Nov 2024 10:08 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा
अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा Published by: श्याम जी. Updated Wed, 20 Nov 2024 10:08 PM IST
सार

मथुरा जिले में एक नाबालिग लड़के ने कुल्हाड़ी से हमला कर दुधिए की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि दुधिया उसके साथ छींटाकशी करता था। इससे नाराज होकर बेटे ने उसकी हत्या कर दी। 

विज्ञापन
Son murdered milkman for teasing his mother in mathura
मृतक दुधिए का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महिला के साथ छींटाकशी करने से नाराज नाबालिग बेटे ने कुल्हाड़ी से वारकर दूधिए की हत्या कर दी। महावन थाना क्षेत्र में 16 नवंबर को यमुना एक्सप्रेस-वे के माइल स्टोन 115 के पास दुधिए का शव मिला। पुलिस ने बुधवार को खुलासा किया। पुलिस के अनुसार, जांच के दौरान 300 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई।

विज्ञापन


एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि राया के ग्राम नगला धनुआ गांव के प्रधान देवेंद्र सिंह उर्फ भोला का भांजा पंकज (25) दूध का काम करता था। मूल रूप से वह हाथरस के थाना मुरसान स्थित ग्राम करील का रहने वाला था। 16 नवंबर को उसका शव मिला। पोस्टमार्टम में स्पष्ट हुआ कि धारदार हथियार से सिर और गले में प्रहार करने के कारण उसकी मौत हुई। खुलासे के लिए महावन थाना प्रभारी डेजी पंवार की सहायता के लिए राया थाना प्रभारी निरीक्षक अजय कौशल, स्वाट टीम प्रभारी अभय शर्मा और सर्विलांस प्रभारी विकास कुमार को लगाया गया। जांच में पता चला कि दूधिया एक महिला से अक्सर छींटाकशी करता था। 
विज्ञापन


महिला से उसके संबंध भी थे। इससे नाराज होकर उसके बेटे ने घर आने और मां से छींटाकशी करने से पहले मना किया। न मानने पर 16 नवंबर की रात को पंकज व आरोपी ने साथ में शराब पी। इसके बाद दोनों अपनी-अपनी बाइक से घर लौटने लगे। इसी बीच नाबालिग ने दूधिए के सिर पर कुल्हाड़ी से प्रहार कर मौत के घाट उतार दिया। पूछताछ में आरोपी हत्या की बात कबूल कर पूरा घटनाक्रम बताया। निशानदेही पर कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली है। दूधिए की हत्या का खुलासा करने वाली टीम को एसएसपी ने 25 हजार के इनाम से पुरस्कृत किया है। एसएसपी ने बताया कि मामले को खोलना काफी मुश्किल था। मृत युवक के ग्राम प्रधान मामा ने यहां तक कहा कि विपक्षी उसकी हत्या करने चाहते हैं, चूंकि वह भी दूध का काम करता है तो गलती से उसके स्थान पर भांजे की हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


शव रखकर एक्सप्रेस-वे पर लगाया था जाम
पंकज की हत्या के बाद रविवार को परिजनों ने एक्सप्रेस-वे पर शव रखकर जाम लगाया था, तब पुलिस ने मृतक के मामा ग्राम प्रधान को घटना के खुलासे का आश्वासन देकर बमुश्किल जाम खुलवाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed