फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   son-in-law dies due to bullet fired from father-in-law licensed revolver in mathura

मथुरा: ससुर की लाइसेंसी रिवाल्वर से चली गोली से दामाद की मौत, बीमार ददिया ससुर को देखने आया था ससुराल

Wed, 16 Jun 2021 09:54 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 16 Jun 2021 09:54 PM IST
सार

ग्वालियर की महाराजा प्रताप नगर कॉलोनी निवासी विपुल गर्ग(32) राजेंद्र प्रसाद गर्ग अपनी पत्नी श्वेता के संग बुधवार को बीमार ददिया ससुर रेवती रमण को देखने के लिए लिए धौलीप्याऊ आया। मिलने के बाद अपनी ससुराल में ऊपर कमरे में चला गया। यहां ससुर हरिओम अग्रवाल की रखी रिवाल्वर को उठाकर देखने लगा। इसी बीच रिवाल्वर से गोली चल गई, जो कि दामाद विपुल के सीने में जा लगी।

विज्ञापन
son-in-law dies due to bullet fired from father-in-law licensed revolver in mathura
मृतक विपुल गर्ग - फोटो : amar ujala

विस्तार

कोतवाली के धौलीप्याऊ में दामाद की सीने में गोली लगने से मौत हो गई। ससुर की लाइसेंसी रिवाल्वर देखते हुए दामाद हादसे का शिकार हुआ। दामाद पत्नी संग बीमार दादिया ससुर को देखने आया था। हालांकि इस मामले में कोई मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है।

विज्ञापन


ग्वालियर की महाराजा प्रताप नगर कॉलोनी निवासी विपुल गर्ग (32) राजेंद्र प्रसाद गर्ग अपनी पत्नी श्वेता के संग बुधवार को बीमार ददिया ससुर रेवती रमण को देखने के लिए लिए धौलीप्याऊ आया। मिलने के बाद अपनी ससुराल में ऊपर कमरे में चला गया। यहां ससुर हरिओम अग्रवाल की रखी रिवाल्वर को उठाकर देखने लगा। इसी बीच रिवाल्वर से गोली चल गई, जो कि दामाद विपुल के सीने में जा लगी। गोली की आवाज सुनकर परिजन दौड़ पड़े। आनन-फानन में विपुल को सिटी हॉस्पिटल ले गए। यहां उसे मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


काफी देर बाद सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और जानकारी जुटाई। एसपी सिटी मार्तण्ड प्रकाश सिंह ने मौके पर पहुंचकर पूरी जानकारी की और क्राइम इंस्पेक्टर अमित बैनीवाल को रिवाल्वर कब्जे में लेने के निर्देश दिए। एसपी सिटी ने बताया कि इस मामले में कोई भी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाली से आज ही रिवाल्वर लाए थे हरिओम
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के चलते रिवाल्वर कोतवाली में जमा थी। बुधवार को ही हरिओम अग्रवाल रिवाल्वर को लेकर आए थे। भाजपा नेता श्याम सिंघल ने बताया कि ताऊजी रिवाल्वर आज ही लेकर आए थे। कारण पंचायत चुनाव का कारण रिवाल्वर कोतवाली में जमा थी। उन्हें क्या पता थी इतनी बड़ी घटना हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed