फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Son had his father shot to pay off his debt

Mathura News: कर्ज चुकाने के लिए बेटे ने मरवाई थी पिता को गोली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Aug 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
Son had his father shot to pay off his debt
मथुरा। गिरफ्तार पुत्र विनोद उर्फ बिंदो। - फोटो : mathura
बलदेव (मथुरा)। थाना बलदेव क्षेत्र में 30 जुलाई को मोपेड सवार पिता-पुत्र को गोली मारी गई थी। इसमें बुजुर्ग पिता की 3 अगस्त को इलाज के दौरान आगरा में मौत हो गई। पुलिस ने विभिन्न सीसीटीवी कैमरे खंगाले व सर्विलांस के माध्यम से मामले का खुलासा किया है।
विज्ञापन


मामले में मृतक के पुत्र विनोद कुमार उर्फ बिंदो (45) व उसकी पुत्री नूतन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस की जांच में पता चला कि कर्जा चुकाने के लिए बुजुर्ग पिता 85 वर्षीय रघुवीर सिंह को उन्हीं के बेटे विनोद ने अपनी बेटी के प्रेमी के साथ साजिश रचकर गोली मरवाई थी। आरोप पुत्री के ससुरालियों पर लगा दिया था।
विज्ञापन

सीओ संजीव राय ने बताया कि गांव कचनऊ निवासी आरोपी विनोद उर्फ बिंदो (45) से गहनता से पूछताछ की गयी। उसने बताया कि वह तीन भाई हैं। बड़े भाई उदयवीर सिंह (60), दूसरे राममोहन (48) और तीसरे नंबर पर वह है। गांव कचनऊ में तीनों भाई अलग-अलग मकान में रहते हैं। पिताजी बीच के भाई राममोहन के साथ रहते हैं। विनोद ने बताया कि उस पर 6 लड़की हैं, इसमें से 4 की शादी कर चुका है। चारों बेटियों की शादी में उस पर करीब 10 लाख रुपये का कर्ज हो गया। दो बेटियां छोटी हैं। बताया कि पिता रघुवीर सिंह ने मंदिर के निर्माण में 5 लाख रुपये खर्च कर दिए, लेकिन उसकी 4 लड़कियों की शादी में न तो वे शामिल हुए न ही कुछ दिया। कर्ज को लेकर वह काफी परेशान था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विनोद ने बताया कि 20 दिन पहले हाथरस के थाना सहपऊ के गांव बटपुरा निवासी पूरन सिंह के पुत्र यशवीर का उनके पास फोन आया। यशवीर कुछ समय पूर्व उनकी विवाहित पुत्री को ले गया था, बाद में उसने उसके साथ शादी कर ली। विनोद ने बताया कि यशवीर से 29 जुलाई की शाम को बात हुई। विनोद ने यशवीर को बताया कि सुबह 8 से 8.30 बजे के बीच पिताजी को मोपेड पर बैठाकर बलदेव में अस्पताल में भर्ती भाई उदयवीर को देखने जाएंगे।
30 जुलाई को विनोद ने य़शवीर को फोन कर बताया कि वह निकलने वाले हैं। इरादा था कि पिता की मौत के बाद तीनों भाईयों के नाम बराबर जमीन आ जाएगी। इससे कर्ज उतर जाएगा और आर्थिक स्थिति ठीक हो जाएगी। 30 जुलाई को जब वे घर से निकले तो रास्ते में य़शवीर पहले से तैयार खड़़ा था। वे जैसे ही कचनऊ मोड़ के पास पहुंचे, यशवीर ने पीछे से मोपेड पर पीछे बैठे पिता को गाली मार दी और सेलखेड़ा के रास्ते होकर भाग गया।

मौके पर पहुंचे गढ़ी ख्याली निवासी संजय के फोन से विनोद ने परिजन को सूचना दी, जो पिता को इलाज ले लिए अस्पताल ले गए। विनोद ने स्वयं को बचाने के लिए बेटी के पहले पति व ससुरालीजन के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया, जिससे पुलिस व परिजन को उस पर शक न हो। पुलिस ने विनोद कुमार उर्फ बिंदो व उसकी पुत्री नूतन देवी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी यशवीर की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed