फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Somewhere AB cable blasted and somewhere faces were blown off

Mathura News: कहीं एबी केबल ब्लास्ट तो कहीं उड़ रहे फेस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jul 2024 05:37 AM IST
विज्ञापन
Somewhere AB cable blasted and somewhere faces were blown off
कोसीकलां। ऊर्जा मंत्री के 24 घंटे बिजली के आदेश अधिकारी हवा में उड़ा रहे हैं। नगर की बिजली व्यवस्था लड़खड़ा गई है। कहीं नई एबी केबल में ब्लास्ट हो रहा है तो कहीं तार टूट रहे हैं। रविवार की रात में शहर में कई जगह फाल्ट की समस्या आई।
विज्ञापन


सोमवार की रात्रि में करीब 11 बजे शिव विहार कालोनी एवं अग्रसेन नगर में ठेकेदार द्धारा डाली गई नए केबल में आग लग गई। शिव विहार कालोनी में तो 15 घंटे बाद मंगलवार की दोपहर में 3 बजे आपूर्ति सही हो सकी। नंदगांव रोड पर 33 केवीए विद्युत उपकेंद्र पर 10 एमबीए के ट्रांसफार्मर से रात्रि में करीब 11 बजे फेस उड़ने से पूरे नगर में आपूर्ति डेढ़ घंटे बंद रही।
विज्ञापन


उसके बाद गोपाल बाग फीडर में रात्रि में साढ़े 12 बजे ब्रेक डाउन होने से करीब 2 हजार से अधिक उपभोक्ताओं की बिजली गुल रही। सुबह सवा 4 बजे यहां आपूर्ति शुरू हो सकी। सौरभ जैन, दीपक आर्य, कल्पेश जैन आदि का कहना है कि था कि अधिकारी ऊर्जा मंत्री के आदेशों को हवा में उड़ा रहे है। न तो विभाग का व्हाट्सप ग्रुप जवाब दिया जा रहा है और न ही अधिकारी मोबाइल भी नहीं उठा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



बिजली आपूर्ति सुचारू रूप से हो, इसके लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। गर्मी बढ़ने से थोड़ी दिक्कत आई है। जहां पर गड़बड़ी की सूचना मिल रही है, वहां कर्मियों को लगाकर ठीक कराया जा रहा है।
- सर्वज्ञ श्रीवास्तव, एसडीओ, कोसीकलां।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed