{"_id":"693491039d144afa4c07be86","slug":"some-were-crowded-while-others-were-sitting-on-chairsno-people-arrived-mathura-news-c-369-1-mt11009-139436-2025-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: कहीं भीड़ तो कहीं कुर्सियों पर बैठे रहे बीएलओ...नहीं पहुंचे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: कहीं भीड़ तो कहीं कुर्सियों पर बैठे रहे बीएलओ...नहीं पहुंचे लोग
विज्ञापन
मथुरा। एसआईआर कार्य के लिए अंतिम तिथि में 5 दिन शेष हैं। प्रशासन इन 5 दिनों में शत-प्रतिशत कार्य कराने में जुटा है। शनिवार को जिलेभर की बूथों पर लगाए गए मेगा शिविर में कहीं भीड़ रही तो कहीं बीएलओ कुर्सियों पर बैठकर लोगों का इंतजार करते रहे। हालांकि अधिकतर बूथों पर लोगों ने त्रुटियों में सुधार कर गणना प्रपत्र जमा कराए। इसी तरह रविवार को भी शिविर लगेगा। प्रशासन ने लोगों से फॉर्म जमा कराने की अपील की है।
प्रशासन के अनुसार, छाता, गोवर्धन, बलदेव, मथुरा, मांट में 99 फीसदी तक एसआईआर फॉर्म का काम पूरा किया जा चुका है, लेकिन फीडिंग और मैपिंग का कार्य चल रहा है। शत-प्रतिशत कार्य के लिए प्रशासन छह और सात दिसंबर को सभी बूथों पर मेगा शिविरों का आयोजन करा रहा है। ताकि एसआईआर में आने वाले समस्याओं का समाधान हो सके, लेकिन पहले दिन डेंपियर, होलीगेट, कृष्णानगर समेत कई क्षेत्रों में बीएलओ लोगों के इंतजार में बैठे रहे।
कुछ ही लोग अपनी-अपनी समस्या लेकर बूथों पर पहुंचे। भरतपुर गेट, औरंगाबाद समेत ग्रामीण आंचल में बूथों पर लोगों की भीड़ लगी रही। गणना प्रपत्र में लोगों के मदद के लिए बीएलओ के साथ-साथ सरकारी अमला लगा हुआ है। डीएम चंद्रप्रकाश सिंह व एसएसपी श्लोक कुमार ने तहसील सदर क्षेत्र व औरंगाबाद में बूथों का निरीक्षण किया। डीएम ने सभी मतदाताओं से अपने बूथों पर उपस्थित होकर अपना गणना प्रपत्र जमा कराने की अपील की है।