फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Some are experiencing hair loss, while others are troubled by joint pain, swelling, and fatigue.

Mathura News: किसी के बाल झड़ रहे, कोई जोड़ों में दर्द, सूजन व थकान से परेशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Some are experiencing hair loss, while others are troubled by joint pain, swelling, and fatigue.
मथुरा। महिलाओं में ल्यूपस की समस्या तेजी से बढ़ रही है। जिला और महिला अस्पताल में प्रतिदिन करीब 90 महिलाएं इस बीमारी के उपचार के लिए पहुंच रही हैं।
विज्ञापन

20 से 45 वर्ष की यह महिलाएं जिला और महिला अस्पताल की ओपीडी में जोड़ों में दर्द, सूजन, अत्यधिक थकान, त्वचा पर लाल चकत्ते और बाल झड़ने जैसी शिकायतों लेकर पहुंच रही हैं। कई मामलों में यह बीमारी शरीर के अन्य अंगों जैसे किडनी, हृदय और फेफड़ों को भी प्रभावित कर रही है। सीएमएस डॉ. नीरज अग्रवाल ने बताया कि ल्यूपस में शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली अपने ही ऊतकों और अंगों को नुकसान पहुंचाने लगती है। यह बीमारी लंबे समय तक चलती है और पूरी तरह से ठीक नहीं होती, सही समय पर पहचान और इलाज से इसे नियंत्रित किया जा सकता है।

महिला अस्पताल की डॉ. कृष्णा शर्मा ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाएं इसके कारण शुरुआती लक्षणों को नजरअंदाज कर देती हैं। इससे बीमारी गंभीर अवस्था में पहुंच जाती है। अगर समय रहते जांच कर ली जाए तो मरीज सामान्य जीवन जी सकते हैं। इसके लिए खून की जांच, यूरिन टेस्ट और अन्य आवश्यक परीक्षण किए जाते हैं। इलाज में दवाएं, संतुलित आहार, पर्याप्त आराम और तनाव से बचाव महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed