फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Som-Chandrika dress offered to Thakurji in Shri Krishna birthplace

Mathura News: श्रीकृष्ण जन्मभूमि में ठाकुरजी को अर्पित की सोम-चंद्रिका पोशाक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 26 Aug 2024 02:49 PM IST
विज्ञापन
Som-Chandrika dress offered to Thakurji in Shri Krishna birthplace
मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मभूमि में जन्माष्टमी से पहले रविवार को श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान द्वारा ठाकुरजी को नवीन भव्य पोशाक एवं शृंगार अर्पित किया गया। ढोल, नगाड़े, झांझ, मजीरों की सुमधुर ध्वनि के मध्य हजारों भक्त मंदिर की परंपरा के साक्षी बने।
विज्ञापन

श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा-संस्थान के सचिव कपिल शर्मा एवं सदस्य गोपेश्वरनाथ चतुर्वेदी ने बताया कि शोभायात्रा सर्वप्रथम श्रीकेशवदेव मंदिर में पहुंची। भगवान केशवदेव को पोशाक एवं शृंगार अर्पित करने के बाद मां योगमाया का पूजन कर पोशाक व शृंगार अर्पित किया गया। नाचते, झूमते, मस्ती में सराबोर भक्तजनों ने गर्भ गृह मंदिर में पोषाक अर्पित की। सोम-चंद्रिका पोशाक, रत्नजड़ित कंगन, स्वर्ण व रजत के आभूषण, पूजा पात्र आदि भागवत भवन में विराजमान राधाकृष्ण युगल सरकार को अर्पित किए।
विज्ञापन

मंत्रोच्चारण के बीच ठाकुरजी को पोशाक एवं शृंगार अर्पित करने की खुशी में भक्तजन हरिनाम संकीर्तन की धुन पर नृत्य करने लगे। इसके बाद 5251 वां जन्मोत्सव होने पर गाय की घी के दीपों को परिसर में स्थित गिरिराज महाराज के श्रीविग्रह के सन्मुख अर्पित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed