{"_id":"5d7a5f8f8ebc3e01475791a8","slug":"social-media-mathura-news-agr4053824117","type":"story","status":"publish","title_hn":"महापौर की पोस्ट के बाद अब सोशल मीडिया पर वायरल भाजपा जिलाध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महापौर की पोस्ट के बाद अब सोशल मीडिया पर वायरल भाजपा जिलाध्यक्ष
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। गुटबाजी में उलझी भाजपा में अब सोशल मीडिया बार शुरू हो गया है। बीते दिवस महापौर डॉ. मुकेश आर्य बंधु की पोस्ट वायरल हुई थी तो अब जिलाध्यक्ष नगेंद्र सिकरवार की। इस सोशल मीडिया वार में भाजपा के कार्यकर्ता ही अपने जिलाध्यक्ष पर निजी टीका टिप्पणी कर रहे हैं। अन्य विरोधी दलों के नेता भी चुटकियां ले रहे हैं।
जनपद में भाजपा कई गुटों में बटी हुई है। इस गुटबाजी का नेतृत्व पार्टी के बड़े नेता ही संभाले हुए हैं। बीते दिवस अपनी फेसबुक आईडी पर प्रधानमंत्री की मौजूदगी वालें मंच का फोटो डालकर महापौर डॉ. मुकेश आर्य बंधु सुर्खियों में आ गए। इस फोटो में प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री सहित सभी मंत्री खड़े हुए थे। सांसद हेमामालिनी बैठे हुए नजर आ रही थीं। महापौर द्वारा डाली गई यह फोटो थोड़ी देर में ही सुर्खियों में आ गई। पार्टी के नेता और कार्यकर्ता सांसद पर तरह-तरह की टिप्पणी करने लगे।
इस पोस्ट को अभी ज्यादा वक्त नहीं गुजरा कि गुरुवार को जिलाध्यक्ष नगेंद्र सिकरवार के निजी जीवन पर पार्टी के नेताओं की टिप्पणी सोशल मीडिया की सुर्खियां बन गईं। पार्टी के ही नेता इस पर और भी टीका-टिप्पणी करते हुए बहस को आगे बढ़ा रहे हैं। भाजपाइयों के इस सोशल मीडिया युद्ध को देख अन्य दलों के नेता भी चुटकियां ले रहे हैं।