फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   smooth traffic hope in 2017

2017 में रेंगते ट्रैफिक को मिल जाएगी रफ्तार

Sat, 31 Dec 2016 10:47 PM IST
अमर उजाला मथुरा
अमर उजाला मथुरा Updated Sat, 31 Dec 2016 10:47 PM IST
विज्ञापन
smooth traffic hope in 2017
expressway in india - फोटो : Wikipedia
रेंगते हुए ट्रैफिक को 2017 में यकीनन रफ्तार मिल जाएगी। दिल्ली-आगरा हाईवे सिक्सलेन हो जाएगा। मथुरा-बरेली मार्ग पर यमुना नदी पर नया पुल बन जाएगा। सबसे बड़े जाम के प्वाइंट कहे जाने वाले गोवर्धन चौराहे और मुर्गा फाटक पर फ्लाईओवर तैयार हो जाएगा। कई रास्तों को आपस में कनेक्टिविटी मिल जाएगी। इससे शहर की लड़खड़ाई ट्रैफिक व्यवस्था काफी हद तक सुधर जाएगी।
विज्ञापन


सिक्सलेन हाईवे पर सरपट दौड़ेंगे वाहन
दिल्ली-आगरा हाईवे मथुरा में करीब 80 किलोमीटर पड़ता है। अभी तक यह फोरलेन है और इसे सिक्सलेन करने का काम चल रहा है। 2017 में रफ्तार का यह सबसे बड़ा प्रोजेक्ट बनकर तैयार हो जाएगा। जिले में संकरे हाईवे पर जगह-जगह लगने वाले जाम से निजात मिल सकेगी।
विज्ञापन


यमुना का नया पुल होगा एक बड़ा शार्टकट
यमुना नदी पर बन रहा नया पुल बरेली और अलीगढ़ से आने वाले भारी वाहनों के लिए शार्टकट होगा। अभी तक अलीगढ़ से आने वाले भारी वाहन गोकुल बैराज से होकर गुजरते हैं। इसमें करीब अट्ठारह किलोमीटर का फेर पड़ता है। पुल तैयार होने के बाद राह आसान हो जाएगी।   
विज्ञापन
विज्ञापन


मुर्गा फाटक पर रेलवे क्रासिंग नहीं रोक सकेगा ट्रैफिक
मुर्गा फाटक पर मथुरा-हाथरस-कासगंज रेलवे लाइन पर पड़ने वाला क्रासिंग ट्रैफिक को रोक देती है। यहां लगने वाला जाम बड़ी टेंशन का कारण है। यहां फ्लाईओवर का निर्माण कराया जा रहा है, जो नए साल में बनकर तैयार हो जाएगा। इसके बाद क्रांसिग पर ट्रेन का इंतजार नहीं करना होगा।
 
गोवर्धन चौराहा भी जाम मुक्त होगा
गोवर्धन चौराहे पर भी फ्लाईओवर बन रहा है। यहां प्लाईओवर बन जाने के बाद दिल्ली-आगरा के लिए सीधा रास्ता हो जाएगा। अभी तक पुलिस को ट्रैफिक रोककर निकालना पड़ता है। जिससे जाम की स्थिति बन जाती है। यहां कभी-कभी कई किलोमीटर तक लंबा जाम लग जाता है।

टाउनशिप तिराहे पर भी शुरू होगा फ्लाईओवर
टाउनशिप तिराहे पर भी फ्लाईओवर बनाया जा रहा है। इस फ्लाईओवर के बन जाने के बाद अलीगढ़, हाथरस और सादाबाद की राह आसान हो जाएगी। अभी तक यहां भी ट्रैफिक कंट्रोल करने के लिए पहले एक साइड के वाहन निकाले जाते हैं फिर दूसरी साइड के।



गोकुल रेस्टोरेंट तिराहे पर नहीं लगेगा जाम
गोकुल रेस्टोरेंट तिराहे पर भी फ्लाईओवर बनाया जा रहा है। अभी तक यहां भी लंबा जाम लगा रहता है। जाम में हजारों वाहन फंस जाते हैं। बाहर से आने वाले भक्तों को भी काफी परेशानी होती है। लेकिन फ्लाईओवर बन जाने के बाद यह राह भी आसान हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed