फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Smoking

धूम्रपान करने वालों पर कोरोना अटैक की आशंका ज्यादा

Wed, 22 Apr 2020 05:21 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2020 05:21 PM IST
विज्ञापन
Smoking
मथुरा। धूम्रपान करने वालों पर कोरोना अटैक की आशंका ज्यादा रहती है। कोरोना वायरस के संक्रमण की चपेट में आने से बचना है तो धूम्रपान से तौबा कर लीजिए। बीड़ी, सिगरेट संक्रमित हो सकते हैं और उंगलियों व होंठों के संपर्क में आकर वह आसानी से संक्रमण फैला सकते हैं।
विज्ञापन

डॉक्टरों का कहना है कि धूम्रपान से व्यक्ति की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो सकती है। कोरोना जैसे वायरस सबसे पहले ऐसे लोगों को ही अपनी चपेट में लेते हैं। धूम्रपान न करने वालों की तुलना में धूम्रपान करने वालों को कोरोना का खतरा कई गुना अधिक रहता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) भी दिशा-निर्देश जारी कर धूम्रपान से कोरोना की जद में आने के खतरे के बारे में सचेत कर चुका है।
विज्ञापन

बीड़ी-सिगरेट ही नहीं बल्कि अन्य तंबाकू उत्पाद भी कोरोना वायरस के संक्रमण को फैला सकता है। कोरोना का वायरस छींकने, खांसने और थूकने से निकलने वाली बूंदों के जरिये एक दूसरे को संक्रमित करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

धूम्रपान से श्वसन प्रणाली, सांस की नली और फेफड़ों को भारी नुकसान पहुंचता है। फेफड़ों की कोशिकाएं कमजोर होने से संक्रमण से लड़ने की क्षमता अपने आप कम हो जाती है। लोग धूम्रपान न करेें तो उनकी सेहत के लिए अच्छा होगा।
- डॉ. शेर सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed