फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Sixth: Oh Govardhan Maharaj, You are unique across the three worlds.

Mathura News: छठा तेरी तीन लोक से न्यारी है गोवर्धन महाराज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Sixth: Oh Govardhan Maharaj, You are unique across the three worlds.
व्यासपीठ की आरती उतारते पूर्व विधायक श्याम सुंदर शर्मा व अन्य।
नौहझील। कस्बा नौहझील स्थित प्राचीन सिद्ध स्थली स्वयं भू-प्रकट श्री झाड़ी हनुमान मंदिर के वार्षिकोत्सव के अवसर पर श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन रविवार को भी जारी रही। वृंदावन से आए भागवताचार्य श्रीकृष्ण चंद्र शास्त्री ठाकुर महाराज ने अपने मुखारविंद से श्रद्धालुओं को नंदोत्सव के साथ भगवान बालकृष्ण की बाल लीलाओं और गोवर्धन पूजा का अत्यंत अद्भुत व जीवंत वर्णन सुनाया।
विज्ञापन

कथा का शुभारंभ मंदिर के महंत राम रतन दास महाराज एवं प्रधान प्रशांत गुप्ता ने व्यासपीठ की आरती उतारकर किया। भागवताचार्य ठाकुरजी महाराज ने प्रभु की महिमा का बखान करते हुए कहा कि इस सृष्टि में भगवान से बड़ा दयालु भला कौन हो सकता है। भगवान श्री कृष्ण को जब पूतना मारने के उद्देश्य से आई, तब उस बालघातिनी पूतना का वध करने के बजाय प्रभु ने उसे भी मोक्ष प्रदान कर दिया। प्रभु की दयालुता का यह अनुपम उदाहरण है कि उन्हें मारने के लिए जितने भी राक्षस आए, हमारे बाल कृष्ण ने उन सभी का उद्धार कर दिया। इसके बाद गोवर्धन पूजन का विस्तार से वर्णन किया गया और ठाकुर जी को छप्पन भोग लगाए गए।
विज्ञापन

कार्यक्रम में पूर्व विधायक श्याम सुंदर शर्मा ने भी शिरकत की। इस दौरान अशोक भारद्वाज, योगेश उर्फ भूरा शर्मा,रजनीश शर्मा,लक्ष्मन सिंह,दक्ष नागर,सचिन,अनिल शर्मा,मनोज पाठक, ब्रजेश शर्मा,प्रवीन कटारा,दीपू भारद्वाज, संतोष भारद्वाज, कपिल शर्मा,लोकू पाठक, उमेश शर्मा, कन्हैया गुप्ता,सहित हजारों भक्त गण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान कथा पंडाल में विशेष भजनों की प्रस्तुति हुई। इसमें चित्र-विचित्र बिहारी दास महाराज ने जैसे ही छठा तेरी तीन लोक से न्यारी है गोवर्धन महाराज, महाराज तेरे माथे मुकुट विराज रह्यौ जैसे मधुर भजन गूंजे, श्रद्धालु खुद को रोक नहीं पाए और भाव-विभोर होकर नृत्य करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed