फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Six years old dream of visiting Banke Bihari fulfilled today: Ashmit Patel

UP: बांकेबिहारी के दर्शन करने पहुंचे फिल्म अभिनेता अश्मित पटेल, बोले- छह साल पुराना सपना हुआ पूरा

Thu, 19 Dec 2024 03:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 19 Dec 2024 03:47 PM IST
सार

वृंदावन में आकर ठाकुर श्रीबांकेबिहारी के दर्शन करने पहुंचे फिल्म अभिनेता अश्मित पटेल बेहद प्रसन्न नजर आए। बिहारी जी के दर्शन करने के साथ ही उन्होंने पूजा की। इस दौरान कहा कि वे छह साल से बिहारी जी के दर्शन के लिए प्रयास कर रहे थे, लेकिन मौका आज मिला। 
 

विज्ञापन
Six years old dream of visiting Banke Bihari fulfilled today: Ashmit Patel
अभिनेता अश्मित पटेल बांकेबिहारी के दर्शन करते हुए - फोटो : mathura

विस्तार

फिल्म अभिनेता अश्मित पटेल ने कहा कि वृंदावन में आकर ठाकुर श्रीबांकेबिहारी के दर्शन करने का पिछले छह साल से प्रयास कर रहा था, वह सपना आज पूरा हुआ। बांकेबिहारी के दर्शन किए और आशीर्वाद लिया है।
विज्ञापन

 

यह बात उन्होंने बुधवार शाम को ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन करने के बाद कही। वह मंदिर में भक्ति के रंग में रंगे नजर आए। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था के बीच आराध्य के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। सेवायत गोस्वामी ने उन्हें ठाकुरजी की प्रसादी माला, पटुका एवं प्रसाद भेंट किया। उन्होंने कहा कि वृंदावन की आबोहवा में गजब की ऊर्जा है। यहां आकर बहुत सुकून मिला है। उन्होंने बताया कि बनारस में उन्होंने एक फिल्म शूट की थी। जब यही अनुभूति उन्हें वहां हुई थी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वह अपने मां और पिता को लेकर यहां आएंगे। उन्होंने कहा कि मेरी ठाकुर बांकेबिहारी से यही प्रार्थना है कि वह मुझे और मेरे परिवार और दोस्तों को स्वस्थ और खुश रखें। उन्होंने कहा कि वह किसी से कुछ मांगते नहीं हैं, लेकिन आज ठाकुरजी से मांगूंगा कि वह नेटफ्लिक्स के ऊपर एक धारावाहिक करना चाहते हैं। वह मिल जाए तो बहुत ही खुशी की बात होगी।

 
विज्ञापन

फिल्म अभिनेत्री अमीषा पटेल के भाई अश्मित पटेल वर्ष 2010 में कंट्रोवर्सियल रियलिटी शो बिग बॉस 4 में नजर आए थे। इस शो में अश्मित का नाम पाकिस्तान की कंट्रोवर्सी क्वीन वीना मलिक से जुड़ा। दोनों रोमांस की वजह से सुर्खियों में रहे थे। वर्ष 2003 में फिल्म इंतहा से एक्टिंग कॅरियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में काम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed