फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   six injured in accident on yamuna expressway

एक्सप्रेसवे पर चार हादसे, छह लोग घायल

Mon, 18 Apr 2016 11:15 PM IST
अमर उजाला मथुरा
अमर उजाला मथुरा Updated Mon, 18 Apr 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
six injured in accident on yamuna expressway
एक्सप्रेसवे
यमुना एक्सप्रेसवे पर रविवार रात से सोमवार तक अलग-अलग चार हादसे हुए। इनमें करीब छह लोग घायल हो गए। दो की हालत गंभीर है। 
विज्ञापन


एक्सप्रेसवे पर सोमवार तड़के एक निजी बस आगरा से नोएडा की ओर जा रही थी। मांट क्षेत्र में माइलस्टोन 99 के समीप आगे चल रहे ट्रक से टकराने के बाद अनियंत्रित बस रेलिंग में टकरा गई।

हादसे में बस चालक कौशलेंद्र निवासी गांव धर्मगंतपुर थाना कुर्रा जिला मैनपुरी घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे एक्सप्रेसवे कर्मियों ने घायल को उपचार के लिए सौ शैया अस्पताल वृंदावन भेज दिया। जहां से आगरा रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन


दूसरा हादसा बलदेव क्षेत्र में सोमवार तड़के माइलस्टोन 126 के समीप हुआ। इसमें नोएडा से आगरा की ओर आ रही मोटर साइकिल की पीछे से आ रही कार से टक्कर हो गई। घायल बाइक सवार को एक्सप्रेसवे कर्मियों ने स्वर्ण जयंती अस्पताल भेज दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तीसरा हादसा रविवार रात नौहझील क्षेत्र में माइलस्टोन 66 के समीप हुआ। इसमें नोएडा से आगरा की ओर आ रही कार बेकाबू होने पर रेलिंग से टकरा कर पलट गई। हादसे में कार सवार घायल हो गए। 


चौथा हादसा रविवार देर रात बलदेव क्षेत्र में माइल स्टोन 127 के समीप हुआ। इसमें नोएडा से आगरा की ओर आ रहा ट्रौला आगे चल रहे भूसा भरे ट्रैक्टर-ट्राली से टकरा गया। इससे ट्रैक्टर पलट गया। इसी दौरान पीछे से आ रही सफारी कार और एक बस भी इसमें भिड़ गईं। हादसे के बाद काफी देर तक आवागमन प्रभावित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed