{"_id":"67df0847eb1915d68d0990e7","slug":"situation-worsened-due-to-crowd-in-bihariji-temple-mathura-news-c-29-1-mtr1002-371882-2025-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: बिहारीजी मंदिर में भीड़ के कारण बिगड़ी व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: बिहारीजी मंदिर में भीड़ के कारण बिगड़ी व्यवस्था
विज्ञापन
बांकेबिहारी मंदिर में उमड़ी भीड़
वृंदावन (मथुरा)। ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर में शनिवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही भक्तों की लंबी लाइन मंदिर के बाहर लगनी शुरू हो गईं। भीड़ के कारण मंदिर के आसपास की सड़कें और गलियां जाम हो गईं। भीड़ का असर चौराहे और तिराहों पर देखने को मिला। जिससे आम राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस और प्रशासन ने पूरी कोशिश की, लेकिन अत्यधिक भीड़ के चलते व्यवस्था फैल हो गई। पुलिसकर्मी लगातार भीड़ को संभालने में जुटे रहे फिर भी मंदिर के अंदर धक्का-मुक्की की स्थिति बनी रही। श्रद्धालु किसी भी तरह ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन करना चाहते थे।
मंदिर परिसर और आसपास के बाजारों में भीड़ इतनी अधिक थी कि यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। सड़कें और गलियां भक्तों से भरी रहीं, जिससे आम नागरिकों और व्यापारियों को परेशानी झेलनी पड़ी। चुंगी चौराहे, अट्टला चुंगी, विद्यापीठ चौराहे पर जाम के कारण वाहन फंसे रहे।