फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Situation out of control even before New Year

New Year 2025: नए साल से पहले ठाकुरजी का दीदार करने के लिए उमड़ी भीड़, हालात बेकाबू...4 महिला श्रद्धालु बेहोश

Tue, 24 Dec 2024 02:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 24 Dec 2024 02:08 PM IST
सार

नए साल पर ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर में श्रद्धालुओं का रेला उमड़ने से पहले ही हालात बेकाबू होने लगे हैं। सोमवार को भी भीड़ के दबाव के कारण चार महिला श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ गई। प्राथमिक उपचार के बाद हालत में सुधार आने पर परिजन अपने साथ ले गए।
 

विज्ञापन
Situation out of control even before New Year
ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में सजाया गया भव्य फूल बंगला - फोटो : संवाद

विस्तार

जैसे-जैसे नववर्ष की तारीख नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार बढ़ रही है। पुलिस प्रशासन भीड़ को नियंत्रित करने में नाकाम साबित हो रहा है। भीड़ के दबाव और धक्का-मुक्की के बीच श्रद्धालु दर्शन कर रहे हैं। इस दौरान सोमवार सुबह 10 बजे दिल्ली से परिवार के साथ दर्शन करने काजल अग्रवाल (29) पत्नी अमन अग्रवाल आई थीं।
विज्ञापन


मंदिर के गेट संख्या चार के समीप उन्हें भीड़ के बीच घबराहट और बेचैनी होने लगी और चक्कर आ गए। आनन-फानन परिजन सुरक्षा गार्डों के सहयोग से उन्हें मंदिर में तैनात डॉक्टर की टीम के पास ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद परिजन उन्हें अपने साथ ले गए।
विज्ञापन


इसके बाद मंदिर के गेट संख्या चार के समीप गुजरात के जामनगर निवासी प्रमिला बेन (85) पत्नी जोगेंदर परमार को घबराहट के साथ चक्कर आए। हरिद्वार से परिवार के साथ आईं केशो देवी (65) पति बद्री सिंह को घबराहट के साथ सांस लेने में परेशानी होने लगी और मंदिर के गेट चार के समीप बेहोश हो गंई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, मंदिर के गेट संख्या दो पर आगरा निवासी जयश्री (54) को भीड़ के दबाव के बीच चक्कर आ गए। वह मंदिर की ओर बढ़तीं इससे पहले ही चबूतरे पर बैठ गईं। उन्हें वहां मौजूद लोगों ने मंदिर में तैनात डॉक्टर के पास पहुंचाया। प्राथमिक चिकित्सीय उपचार के बाद महिला की हालत में सुधार आया और वह मंदिर से बिना दर्शन किए चली गईं।


डाॅ. भूदेव सिंह ने बताया कि चार महिला श्रद्धालुओं की तबीयत खराब हो गई थी। उन्हें चक्कर और घबराहट की परेशानी हुई। मंदिर में मौजूद स्वास्थ्य टीम ने प्राथमिक उपचार दिया। हालत में सुधार होने पर परिजन उन्हें अपने साथ ले गए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed