फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Sisters in jail will do tilak to their brother by sitting on a chair

जेल में बहनें कुर्सी पर बैठकर करेंगी भाई को तिलक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Oct 2022 08:03 PM IST
विज्ञापन
Sisters in jail will do tilak to their brother by sitting on a chair
मथुरा। भाई दूज पर जेल में इस बार बहनें कुर्सी पर बैठकर भैया को तिलक करेंगी। जेल प्रशासन ने इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं। करीब ८०० लोगों को कुर्सियों पर बैठने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

जेल मेें भाई दूज को लेकर बंदियों में उत्साह है। जिन बंदियों को बहन से तथा जिन बहनों का भाईयों से मिलना है उनके द्वारा जेल प्रशासन को आवेदन दे दिए गए थे। इसी आधार पर जेल प्रशासन द्वारा सूची तैयार कर ली। इसके आधार पर जेल में कुर्सियां डाली गई हैं। यह कुर्सियां ५०-५० के ग्रुप में लगाई गई हैं। जेल अधीक्षक ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि जेल में इस बार भाई बहनों की मिलाई के लिए कुर्सियां डाली गई हैं। जेल प्रशासन द्वारा निगरानी रखी जाएगी। अभी तक जेल में भाई-बहन जमीन पर बैठकर भाई दूज का त्योहार मनाते थे। बहनें भाई को तिलक करती और मिष्ठान खिलाती थीं। इस बार यह व्यवस्था बदली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed