Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Sisters arrived at jail on Bhai Dooj and applied tilak to their brothers

भाई दूज पर जेल में उमड़ी बहनों की भीड़: भाइयों को तिलक लगाकर खिलाई मिठाई, कड़ी रही सुरक्षा व्यवस्था

Wed, 11 Nov 2026 12:52 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Arun Parashar Updated Wed, 11 Nov 2026 12:52 PM IST
सार

बहनों ने जेल में निरुद्ध अपने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर मिठाई खिलाई और उनकी लंबी उम्र की कामना की। वहीं, भाइयों ने भी बहनों को पर्व की बधाई दी और उनके सुख-समृद्धि की कामना की।

विज्ञापन
Sisters arrived at jail on Bhai Dooj and applied tilak to their brothers
जेल में लगी बहनों की कतार। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास का पर्व भाई दूज जिला कारागार में भी भावुक माहौल के बीच मनाया गया। जेल में बंद भाइयों को दूज का टीका लगाने और मिठाई खिलाने के लिए सुबह से ही बहनों की भीड़ उमड़ पड़ी। अपनों से मिलने की आस में महिलाएं और युवतियां हाथों में मिठाई और पूजन सामग्री लेकर कारागार पहुंचीं।
विज्ञापन


विज्ञापन


जिला कारागार के बाहर सुबह से ही महिलाओं की लंबी कतार लग गई। सुरक्षा व्यवस्था के बीच बहनों को बारी-बारी से जेल के अंदर जाने का अवसर दिया गया। बहनों ने जेल में निरुद्ध अपने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर मिठाई खिलाई और उनकी लंबी उम्र की कामना की। वहीं, भाइयों ने भी बहनों को पर्व की बधाई दी और उनके सुख-समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान कई बहनें भाइयों से मिलकर भावुक हो गईं। किसी ने भाई के जल्द घर लौटने की कामना की तो किसी ने परिवार का हाल साझा किया। जेल की सलाखों के बीच मनाए गए इस पर्व पर भाई-बहन के रिश्ते की आत्मीयता और भावनाएं साफ नजर आईं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed